फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   SP leader reaped mutiny by operatives

मकनपुर गांव में सपा नेता के गुर्गों ने काटी गदर

Thu, 05 Feb 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Thu, 05 Feb 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
चायल। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के मकनपुर गांव में बुधवार की दोपहर सत्ताधारी पार्टी से जुड़े एक नेता के असलहाधारी गुर्गों ने जमकर गुंडई दिखाई। आरोप है कि इन दबंगों ने गांव के एक व्यक्ति से जबरदस्ती जमीन की रजिस्ट्री करने का दबाव बनाया। इंकार करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई की। साथ ही पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी भी दी गई। असलहाधारी दबंगों का तांडव देख गांव के लोग सहमे रहे। भुक्तभोगी ने मामले की शिकायत डीआईजी और सीओ चायल से की है। उधर, अफसरों के आदेश पर गांव पहुंची पिपरी पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


पिपरी कोतवाली क्षेत्र के मकनपुर गांव निवासी अली रजा पुत्र मोहम्मद इलियास ने बताया कि गांव के समीप सड़क किनारे उसकी बेसकीमती जमीन है। आरोप है कि सत्ताधारी दल से जुड़े और इलाहाबाद के रहने वाले एक रसूखदार नेता उसकी इस जमीन को 20 लाख रुपये में खरीदना चाह रहे हैं, जबकि वह अपनी जमीन बेचना नहीं चाहता है। भुक्तभोगी ने बताया कि कई दिनों से लगातार जमीन बेचने का उस पर दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


आरोप है कि  बुधवार शाम करीब चार बजे दो वाहनों से करीब 10-12 असलहाधारी युवक उसके घर आ गए। इन लोगों ने जमीन रजिस्ट्री करने का दबाव बनाया। इंकार करने पर उसे दबोचकर पीटने लगे। पीटने के बाद युवकों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। उधर, असलहाधारी हमलावरों का तांडव देख घर परिवार के लोगों के साथ पूरा गांव सहमा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, हमलावरों के जाने के बाद भुक्तभोगी ने घटना की जानकारी सीओ के साथ डीआईजी से की। मामले में सीओ चायल आलोक मिश्र ने बताया कि भुक्तभोगी का जमीन का विवाद चल रहा है। घर में घुस कर मारपीट करने का मामला संदिग्ध लग रहा है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच में शिकायत सही मिलने पर हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर आगे की कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed