फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   singhwal ka pura crime

गैंगरेप के बाद हत्या, शव जलाया

Sat, 13 May 2017 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sat, 13 May 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
singhwal ka pura crime
क्राइम
 कौशाम्बी थाना क्षेत्र के सिंघवल का पुरा गांव में गुरुवार की रात घर में घुसे बदमाशों ने विवाहिता से गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर दी। इसके बाद घर में लूटपाट की। भागने से पहले बदमाशों ने युवती के शव पर गद्दा डालकर उसमें आग लगा दी। शुक्रवार भोर में माता-पिता को घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर एसपी डॉग स्क्वॉयड व फील्ड यूनिट की टीम के साथ पहुंचे। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


   सिंघवल का पुरा निवासी छेदीलाल सिंह की दो पुत्रियों में छोटी बेटी आशा देवी (20) की 24 अप्रैल को जगन्नाथपुर के यशवंत सिंह के साथ शादी हुई थी। सात मई को वह विदा होकर मायके आई थी। गुरुवार की रात आशा देवी के पिता छेदीलाल सिंह और मां संतरा देवी घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। आशा आंगन में सो रही थी। रात करीब 12 बजे सीढ़ी लगाकर बदमाश आंगन में कूदे और आशा को दबोच लिया और उसके शरीर पर रहे गहनों को चाकू की नोंक पर लूट लिया। इसके बाद घर का कोना-कोना खंगाला। बक्सा तोड़कर उसमें रखे गहने भी लूट लिए। लूटपाट करने के बाद बदमाशों ने विवाहिता के साथ गैंगरेप किया। दुराचार करने के बाद बदमाशों ने ताबड़तोड़ चाकू के प्रहार और गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। विवाहिता को मौत के घाट उतारने के बाद बदमाशों ने उसके ऊपर गद्दा डालकर आग लगा दी। इससे शव आंशिक रूप से जल गया।
विज्ञापन


सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर बदमाश सीढ़ी से उतरकर भाग निकले। भोर में पिता ने दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब न मिलने पर पत्नी को जगाया। शोरगुल सुन इकठ्ठा हुए पड़ोसी किसी तरह अंदर घुसे तो शव देख उनके होश उड़ गए। सूचना कौशाम्बी थाने की पुलिस को दी गई। मौके पर एसपी वीके मिश्र फील्ड यूनिट व डॉग स्क्वॉयड के साथ पहुंचे।  शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। डॉक्टरों के पैनल ने स्लाइड जांच के लिए भेजी है। पिता छेदीलाल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसपी ने हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed