{"_id":"579cf8f74f1c1b817321dfa3","slug":"seven-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात बाइक समेत एक चोर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात बाइक समेत एक चोर गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 31 Jul 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनी पुलिस ने अंतर जनपदीय बाइक चोरों के गैंग का पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस ने गैंग के एक सदस्य को धर दबोचने के साथ उसकी निशानदेही पर छिपाकर रखी गई चोरी की सात बाइक बरामद की है।
शुक्रवार की शाम एसओ सैनी विपिन कुमार अपनी टीम के साथ तहसील के बगल नहर की पुलिया के समीप वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान काले रंग की पल्सर बाइक से आता हुए एक युवक पुलिस की मौजूदगी देख भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने उसे दौड़ा कर धर दबोचा। पूछताछ के दौरान पुलिस ने उसकी शिनाख्त नफीस अहमद पुत्र शब्बीर निवासी गोपालपुर थाना धाता जिला फतेहपुर के रूप में की। पुलिस ने उसे सैनी कोतवाली लाकर कर्रा किया तो बाइक चोरों के गैंग का सक्रिय सदस्य होने का जुर्म उसने कबूल कर लिया।
सैनी पुलिस ने एसओजी टीम के साथ अभियुक्त की निशानदेही पर सिराथू स्थिति कांशीराम कालोनी में छिपाकर रखी गई चोरी की सात बाइक बरामद किया। नफीस ने बताया कि बरामद बाइक को उसने सिराथू, आरटीओ दफ्तर, इलाहाबाद के मुंडेरा मंडी, मऊ और मंझनपुर से चोरी करके लाया है। छिपाकर रखी गई बाइक को वह बेंचने की फिराक में था। सैनी कोतवाली में पर्दाफाश की जानकारी देते हुए सीओ जर्नादन तिवारी ने टीम के सदस्यों की पीठ थपथपाई। उन्होंने बताया कि टीम में शामिल एसओ सैनी विपिन कुमार, एसआई योगेंद्र प्रताप सिंह, एसएसआई केशरी प्रसाद यादव, सिपाही उमाशंकर, अभय शंकर, सुभाष यादव, अनिल सिंह, विनय यादव, प्रमोद विश्वकर्मा, सुरेद्र सिंह को पुरस्कृत करने के लिए कप्तान से सिफारिश की जाएगी।
विज्ञापन
एआरटीओ दफ्तर की सीसीटीवी फुटेज में दिखा था नफीस
एसओ सैनी विपिन कुमार ने बताया कि एआरटीओ दफ्तर से हुई बाइक चोरी के दौरान सीसीटीवी फुटेज में शातिर चोर नफीस की फोटो दिखी थी। तब से पुलिस को नफीस की सरगर्मी से तलाश थी। उस घटना में इसने रेकी की थी। इसके साथी सुनील ने बाइक पार किया था। सीओ ने बताया कि फिलहाल नफीस के खिलाफ सात मुकदमे बाइक चोरी की दर्ज हैं। इस गैंग के खिलाफ पुलिस गैंगेस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई करेगी।