{"_id":"58e298664f1c1b0c755b3d53","slug":"section-officer-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की टक्कर से सेक्शन अफसर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन की टक्कर से सेक्शन अफसर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Tue, 04 Apr 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट इलाहाबाद में तैनात सेक्शन अफसर ओमप्रकाश की सोमवार की सुबह ट्रेन की टक्कर लगने से मौत हो गई। सुबह वह घर से टहलने के लिए निकले थे। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार के साथ पूरामुुफ्ती पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आफीसर की मौत से परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है।
पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के मनौरी बाजार निवासी ओम प्रकाश (50) पुत्र राम खेलावन हाईकोर्ट इलाहाबाद में सेक्शन अफसर पद पर तैनात थे। सोमवार की सुबह वह रोज की तरह मार्निंग वॉक करने के लिए निकले थे। कुसवां रेलवे क्रासिंग के समीप ट्रैक पार करते हुए वह एक ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में आफीसर की मौके पर मौत हो गई। हादसा देख आसपास मौजूद लोग भागकर घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से शव की पहचान करने के बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी। सेक्सन आफीसर के मौत की खबर सुनते ही घर परिवार के लोग भागकर घटनास्थल पहुंचे। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में हुई आफीसर की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।