{"_id":"5766eb4b4f1c1b906511b754","slug":"sdm-acction","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंप की गई बालू सीज, हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंप की गई बालू सीज, हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Mon, 20 Jun 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को यमुना घाटों से बालू का अवैध खनन करने वालों की शामत आ गई। अवैध खनन को रोकने और बालू डंप करने वालों की तलाश में एसडीएम और खनिज विभाग की टीम दिन भर भाग दौड़ करती रही। टीम ने कई जगह डंप बालू सीज कर दिया। टीम की कार्रवाई से अवैध खनन माफिया में हड़कंप मच गया।
जिले के यमुना घाटों पर बालू का अवैध खनन किया जा रहा है। इसकी कई शिकायत जिला प्रशासन तक पहुंची है। इस पर खनन अधिकारी अरविंद कुमार और एसडीएम सदर लालजी मिश्र की टीम रविवार को बालू के अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए निकली। खनन विभाग और एसडीएम की टीम ने पश्चिम शरीरा थाने के डेढ़ावल, पभोषा और महेवाघाट थानाक्षेत्र में कई घाटों का निरीक्षण किया। इन घाटों पर अवैध खनन का मामला तो नहीं मिला पर कई जगह अवैध रूप से डंप की गई बालू अफसरों की टीम को नजर आ गई।
निरीक्षण के बाद टीम ने डंप बालू की पैमाइश कर उसे सीज कर दिया। टीम की इस कार्रवाई से बालू के अवैध कारोबारियों में हड़कंप है। इस दौरान टीम के साथ स्थानीय पुलिस भी मौजूद रही। अफसरों का कहना है कि बालू डंप करने वाले कारोबारियों का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।