{"_id":"57e2d93e4f1c1bb770a82417","slug":"school-van-accident-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल वैन पलटी, छात्र घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल वैन पलटी, छात्र घायल
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Thu, 22 Sep 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरवारी-मंझनपुर मार्ग में एसपी आफिस के समीप बुधवार सुबह बाइक सवार को बचाने के चक्कर में स्कूल वैन पलट गई। हादसे में तीन शिक्षिकाएं व तीन छात्र जख्मी हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की खबर मिलते ही छात्रों के अभिभावक भागकर अस्पताल पहुंचे। बच्चों की हालत देख अभिभावक सहमे रहे।
केपी त्रिपाठी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोर्रों के छात्रों व शिक्षिकाएं स्कूल वैन से घर आते-जाते हैं। बुधवार की सुबह चालक शिव प्रसाद बरईन का पुरवा के छात्रों व कांशीराम कालोनी से शिक्षिकाओं को बैठाकर मंझनपुर छात्रों को लेने जा रहा था। जैसे ही वैन एसपी आफिस के नजदीक पहुंची। अचानक एक बाइक सवार के आने पर चालक ने ब्रेक मार दिया। ब्रेक जाम होने के कारण वैन सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बरईन का पुरवा निवासी नवनीत (11) व उसका छोटा भाई रंजीत, पायल पुत्री ओम प्रकाश और शिक्षिका अंजली, ज्योति व मोनी घायल हो गईं।
चीख-पुकार मचने पर भागकर लोग मौके पर पहुंचे। वैन से बच्चों को बाहर निकाला गया। इसके बाद 108 एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। सूचना अभिभावकों को मिली तो उनके होश उड़ गए। घायलों को देखने के लिए परिजन बदहवास हालत में अस्पताल पहुंचे। सूचना पर स्कूल का स्टाफ भी पहुंचा। बच्चों को प्राथमिक उपचार कराकर घर भेज दिया गया है।