{"_id":"581f89b44f1c1b342fb37513","slug":"school-manneger","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में घुसकर प्रबंधक को पीटा, जलाए अभिलेख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल में घुसकर प्रबंधक को पीटा, जलाए अभिलेख
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Mon, 07 Nov 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरबी मौर्य कालेज रक्सवारा में घुसकर शुक्रवार की रात प्रबंधक पर हमला किया गया। प्रबंधक को बेरहमी से पीटकर स्कूल के एक कमरे में आग लगा दी गई। इससे अभिलेख जल गए। साथ ही कई कमरों की कुर्सियां व मेज तोड़ दी गई। प्रबंधक की तहरीर पर करारी थाने की पुलिस ने तीन नामजद व सात अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
आरबी मौर्य कालेज रक्सवारा के प्रबंधक रामबहादुर मौर्य हैं। शुक्रवार की रात वह स्कूल की दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। रात में चहारदीवारी फांदकर दर्जन भर लोग अंदर घुस आए और कार्यालय का ताला तोड़ने का प्रयास करने लगे। जगहट होने पर वह नीचे उतरे को उनको घेरकर लाठी-डंडों से हमलावरों ने पीटा। किसी तरह वह जान बचाकर भागे और खुद को कमरे में कैद कर लिया। इस दौरान उनका मोबाइल क्यारी में गिर गया था।
प्रबंधक को पीटने के बाद हमलावरों ने एक कमरे में आग लगा दी। इसमें कालेज के अभिलेख रखे थे, जो जलकर राख हो गए। इतना ही नहीं हमलावरों ने कालेज के कई कमरों में तोड़फोड़ की। कुर्सी-मेज तोड़ दी। इसके बाद हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। रात करीब ढाई बजे किसी तरह प्रबंधक अपने कमरे से निकले और मोबाइल को खोजकर करारी इंस्पेक्टर जेपी राय को घटना की जानकारी दी। रात में ही पुलिस पहुंची और पूछताछ करने के बाद मौका-मुआयना किया। शनिवार को रामबहादुर मौर्य की तहरीर पर करारी थाने की पुलिस ने गांव के ही रामशरण, रामअभिलाष व रामभवन समेत सात अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर जेपी राय ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
कालेज में हुई छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराने पर हुआ हमला
प्रबंधक रामबहादुर मौर्य के कालेज में डेढ़ माह पहले एक छात्रा से छेड़खानी हुई थी। सरेआम एक छात्रा से बदसलूकी होने पर प्रबंधक ने इसकी रिपोर्ट कराने थाने में दर्ज करा दी थी। इस प्रकरण में गांव के ही युवकों को आरोपी बनाया गया था। कालेज प्रबंधक गवाही न दें, इसके लिए उन पर दबाव बनाया जा रहा था। प्रबंधक ने साफ कर दिया था कि घटना उनके स्कूल में हुई वह गवाही देंगे। इस पर उन्हें धमकी भी दी गई थी।