फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   sc women

दलित महिला ने लगाया दुराचार का आरोप

Thu, 16 Jun 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 16 Jun 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
sc women
crime
सैनी क्षेत्र के गंगा के तराई में आबाद एक गांव अति संवेदनशील माना  जाता है। इस गांव में आए दिन किसी ने किसी न किसी बात को लेकर बखेड़ा खड़ा होता रहता है। ताजे घटनाक्रम में बताते हैं कि मंगलवार की रात एक दलित जाति की अधेड़ उम्र की महिला शौच को गई थी। महिला का आरोप है कि उसे चार लोगों ने तमंचे के नोक पर पकड़ लिया। सुनसान खेत में उसके साथ दुराचार किया गया। वह जंगल में मदद के लिए शोर मचाती रही। पर, मदद के लिए कोई नहीं पहुंचा। महिला ने घर आकर आप बीती सुनाई तो एकाएक ग्रामीण आक्रोशित हो उठे।
विज्ञापन


सैकड़ों की संख्या में लाठी-डंडे से लैश होकर ग्रामीण रात के अंधेरे में आरोपियों को खोजने चल पड़े। जानकारों का कहना है कि ग्रामीणाें ने जंगल में अवैध असलहों से कई राउंड फायर भी किया। गांव में बवाल होने की सूचना पर अलीपुरजीता चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। सूचना पर सीओ सिराथू जर्नादन तिवारी और इंसपेक्टर सैनी दिनेश सिंह भी गांव पहुंच गए। पुलिस ने घटना की छानबीन करने के बाद विपक्षियों को फंसाने के लिए सोची-समझी चाल करार दिया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि कुछ दिन पूर्व एक आरोपी ने दलित महिला पर चोरी का आरोप लगाया था। इसका बदला लेने के लिए फर्जी कहानी गढ़ी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed