{"_id":"5818e5854f1c1bad314368a7","slug":"sc-faimily","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित दंपति को पेड़ में बांधकर पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दलित दंपति को पेड़ में बांधकर पीटा
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Wed, 02 Nov 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
crime
कोतवाली क्षेत्र के देवखरपुर गांव में सोमवार की शाम दबंगों ने दलित दंपति पर जमकर जुल्म ढाया। पति-पत्नी को गांव के बाहर सरेआम पेड़ से बांध कर दबंगों ने जमकर पीटा। सूचना मिलते ही सीओ सिटी कई थाने की फोर्स के साथ गांव पहुंचे तो दबंग भाग निकले। पुलिस ने पीड़ितों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के देवखरपुर गांव निवासी जयकरन पुत्र गिरधारी लाल की भूमि पर गांव के ही दबंग कब्जा कर मकान निर्माण करा रहे थे। जानकारी होने पर सोमवार को वह विरोध करने पहुंचा। इस पर दबंग उसे पीटते हुए गांव के बाहर उठा ले गए। इसके बाद नीम के पेड़ में बांध लाठी-डंडे से पीट दिया। पति के अगवा किए जाने की खबर लगते ही सुनीता देवी खोजते हुए गांव के बाहर पहुंची। विवाहिता को देखते ही हमलावरों ने उसे भी पेड़ में बांधकर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।
दंपति की चीख सुन गांव वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर सीओ सदर रमाकांत यादव कई थाने की फोर्स के साथ गांव पहुंचे। पुलिस को देखते ही हमलावर पति-पत्नी को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़े हुए। पुलिस ने घायल दंपति को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए तहरीर लेकर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। मंझनपुर कोतवाल मोहम्मद हाशिम ने बताया कि जमीनी विवाद में मारपीट हुई है। पुलिस घटना की जांच और हमलावरों की तलाश कर रही है।