फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   salesman

दुकानदार ने ग्राहक ों के साथ की मारपीट

Sun, 21 Aug 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 21 Aug 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
salesman
crime
पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मनौरी बाजार में एक दुकानदार ने दुकान पर आए दो ग्राहकों को पीट कर घायल कर दिया। ग्राहकाें ने पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस ग्राहकों की तहरीर के आधार पर दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के रसूलपुर कोइलहा गांव के रहने वाले मंजीत सिंह और रंजीत सिंह पुत्र मान सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह 28 जुलाई को मनौरी बाजार से एक साइकिल की दुकान से साइकिल 3600 रुपए में खरीदा था। आरोप है कि दुकानदार ने साइकिल गारंटी पर कह कर दिया। साइकिल बिगड़ जाने पर दोनों भाई रविवार को दुकानदार के पास अपनी साइकिल बनवाने के लिए पहुंचे और साइकिल बनवा कर वापस जाने लगे।
विज्ञापन


जिस पर दुकानदार ने पैसा मांगा। ग्राहकों ने कहा कि साइकिल में गारंटी किस बात की है। इस बात पर दुकानदार ने अपने परिवार को इकठ्ठा कर दोनाें भाइयों का पीट दिया। जिस पर दोनाें भाइयों ने थाने जा कर मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ग्राहकों की तहरीर के आधार पर दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed