{"_id":"580e4a9e4f1c1bcc75bc2838","slug":"rpf-constable-dengu","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरपीएफ के कांस्टेबल की डेंगू से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरपीएफ के कांस्टेबल की डेंगू से मौत
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Mon, 24 Oct 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
crime
डेंगू की चपेट में आए चरवा के सैयदसरांवा के आरपीएफ कांस्टेबल की सोमवार को मौत हो गई। कांस्टेबल ने एसपीजीआई अस्पताल लखनऊ में दम तोड़ा। आरपीएफ जवान का शव सोमवार शाम चार बजे लेकर घर आए तो हाहाकार मच गया।
सैयदसरांवा निवासी रामजी पांडेय (50) आरपीएफ में कांस्टेबल थे। वह बादशाहनगर लखनऊ में तैनात थे। एक हफ्ता पहले रामजी पांडेय डेंगू की चपेट में आ गए। हालत खराब होने पर रामजी पांडेय को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हालत में सुधार होने के एक दिन बाद अचानक तबियत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। स्थिति ठीक न होने पर एसपीजीआई रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान सोमवार की सुबह रामजी पांडेय की मौत हो गई। इसकी जानकारी देकर परिजनों को दी गई। इसके बाद आरपीएफ के कमांडेंट मो. खालिक के साथ जवान शव लेकर शाम करीब चार बजे सैयदसरांवा आए। शव आते ही घर में हाहाकार मच गया। रामजी पांडेय की पत्नी राजकुमारी व इकलौती बेटी सीमा का रो-रो कर बुरा हाल है।