फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Rose XI kPL-7 capture of Allahabad

रोज इलेवन इलाहाबाद का केपीएल-7 पर कब्जा

Tue, 17 Feb 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Tue, 17 Feb 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
Rose XI kPL-7 capture of Allahabad
मंझनपुर। इलाहाबाद की रोज इलेवन ने कौशाम्बी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के सातवें संस्करण को जीत लिया है। सोमवार को खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में उसने बीएसबीएस टीम कौशाम्बी को दो रनों से शिकस्त दी। रोज इलेवन के अजय कुमार को मैन आफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया। इससे पहले केपीएल के सौहार्द मैच में पुलिस टीम ने मीडिया इलेवन को रोमांचक मुकाबले में एक रन से शिकस्त दी।
विज्ञापन


कौशाम्बी के डायट मैदान मंझनपुर में 12 फरवरी से चल रही केपीएल-7 क्रिकेट प्रतियोगिता सोमवार को समाप्त हो गई। प्रतियोगिता का फाइनल मैच रोज इलेवन इलाहाबाद और बीएसबीएस मंझनपुर के बीच खेला गया। निर्धारित सात ओवरों के इस मैच में टास जीतकर रोज इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुड्डू के 28 और दीपू के 25 रनों की मदद से 84 रन बनाए। जवाब में बीएसबीएस की पूरी टीम 82 रनों पर ही ढेर हो गई।
विज्ञापन


बीएसबीएस की ओर से सिर्फ फरहान ही 18 रन बना सके। रोज इलेवन के अजय को मैन आफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया। इससे पहले आयोजकों की ओर से मीडिया और पुलिस टीम के बीच सौहार्द मैच का आयोजन किया गया। इसमें पहले बल्लेबाजी करते पुलिस की टीम ने निर्धारत 12 ओवर में 91 रनों का स्कोर खड़ा किया। जबाव में मीडिया की टीम निर्धारित 12 ओवर में 90 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी रतनकांत पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके आखिरी दिन के खेल का शुभारंभ किया। वहीं पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार, भाजपा नेता और भरवारी के चेयरमैन संजय गुप्ता, शहीब हैदर मीनू, जीतेंद्र सोनकर, अशोक यादव आदि ने विजेता और उप विजेता खिलाडियों को पुरस्कार प्रदान किया। इस मौके पर गुलाम हुसैन, साबिर सिद्दीकी, आनंद मोहन सिंह पटेल, डॉ. अरुण केसरवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed