{"_id":"594eac394f1c1b2d778b4620","slug":"road-accident-women-death-in-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटना में विवाहिता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मार्ग दुर्घटना में विवाहिता की मौत
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घड़ियालीपुर गांव के समीप शुक्रवार शाम हुए मार्ग दुर्घटना में जख्मी विवाहिता की मौत हो गई। शाम वह पति के साथ बाइक से घर लौट रही थी। इसी दौरान दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। महिला को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के अमरूपुर कोरियो गांव की रहने वाली रामादेवी (45) पत्नी फूलचंद्र शुक्रवार की शाम पति के साथ सिराथू बाजार गई थी। शाम दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। घड़ियालीपुर गांव के समीप पीछे से आया बाइक सवार भिड़ गया। दुर्घटना में विवाहिता गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि फूलचंद्र को मामूली चोटें आई थी। हादसे के बाद बाइक सवार वाहन समेत भाग निकला। दुर्घटना देख आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे और घायल विवाहिता को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दो घंटे बाद विवाहिता ने दम तोड़ दिया। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।