{"_id":"a72fada2d8d31296ce02c38c7ed4a09e","slug":"road-accident-death-of-the-farmer-blockade-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे किसान की मौत, चक्काजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे किसान की मौत, चक्काजाम
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Sun, 15 Feb 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमशरीरा (कौशाम्बी)। खेत से बरसीम काटकर लौट रहे चांदेराई गांव के किसान राधेश्याम (45) को शनिवार की दोपहर बालू लदे ट्रक ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं किसान को कुचलने के बाद भाग रहे ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार वृद्ध भी गिरकर घायल हो गया। उधर, किसान की मौत से गांववालों का गुस्सा फूट पड़ा। शव लेकर लोग सड़क पर उतर आए। ट्रक छोड़कर फरार हुए चालक की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद की मांग करते हुए लोगों ने सड़क जाम कर दिया। एसडीएम, सीओ के समझाने पर करीब तीन घंटे बाद लोग शांत हुए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के चांदेराई गांव निवासी राधेश्याम किसान है। घरवालों के मुताबिक शनिवार की दोपहर करीब एक बजे वह जानवरों को खिलाने के लिए बरसीम काटने खेत में गया था। बरसीम लेकर वह घर लौट रहा था। इस दौरान जैसे ही वह गांव के सामने सड़क पार करने लगा। तभी डेढ़ावल यमुना घाट से बालू लेकर आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। चक्के के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
उधर, ट्रक के नीचे आने से राधेश्याम की मौत हुई देख गांववाले चीखते-चिल्लाते दौड़े। ग्रामीणों को आता देख चालक ट्रक लेकर भागने लगा। इसी दौरान सामने से आ रहे साइकिल सवार मोतीलाल (60) निवासी झब्बू का पुरा को भी टक्कर लग गई। टक्कर लगने से मोतीलाल भी गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन
यह देख गांववालों ने ट्रक की पीछा किया, तो वह थाने के समीप ट्रक छोड़कर भाग निकला। उधर, किसान की मौत और ट्रक लेकर चालक के भागने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। ट्रक चालक की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग करते हुए ग्रामीणों ने कटरी-टेंवा मार्ग जाम कर दिया।
सड़क हादसे में मौत और चक्काजाम की सूचना लगते ही मौके पर एसडीएम और सीओ मंझनपुर पहुंचे। करीब तीन घंटे बाद एसडीएम, सीओ के समझाने बुझाने पर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। इसके बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी। उधर, सड़क हादसे में किसान की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।