{"_id":"575b09be4f1c1b3b0c9c58ba","slug":"road-accident-death-constable","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में सिपाही की मौत, साथी जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में सिपाही की मौत, साथी जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sat, 11 Jun 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर कोखराज के पन्नोई मोड़ के समीप शुक्रवार की शाम हुए सड़क हादसे में सैनी थाने में तैनात सिपाही सुरेन्द्र विक्रम सिंह की मौत हो गई। वहीं साथ रहा साथी सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। शाम दोनों बाइक से वीआईपी ड्यूटी इलाहाबाद जा रहे थे। हादसे में सिपाही के मौत की खबर सुनते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद हादसे की जानकारी परिजनों को दी जो कोहराम मच गया। पुलिस ने घायल सिपाही को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सुल्तानपुर जिले के हलियापुर गांव निवासी सुरेन्द्र विक्रम सिंह (35) सैनी कोतवाली में सिपाही था। शुक्रवार की शाम साथी देवी प्रसाद तिवारी निवासी हलियापुर सुल्तानपुर के साथ वीआईपी ड्यूटी इलाहाबाद के लिए रवाना हुआ था। प्रत्यक्ष्यदर्शियों की मानें तो जैसे ही वह कोखराज के पन्नोई मोड़ के समीप पहुंचे तभी कानपुर की ओर से आ रही डीसीएम ने टक्कर मारते हुए दोनों को कुचल दिया। हादसे में सुरेन्द्र विक्रम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथी सिपाही देवी प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देख लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस अफसरों के साथ कोखराज थाने में दी। सूचना मिलते ही पुलिस अफसर घटना स्थल पर पहुंचे।
तहकीकात के बाद अफसरों ने हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दी तो घर-परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने घायल सिपाही को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि सुरेन्द्र को मृतक आश्रित में सिपाही की नौकरी मिली थी। पांच साल पहले पिता की भी मौत सड़क हादसे में हुई थी। सिपाही की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।