फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   rever jump

गंगा में डूबी डोंगी, बाल-बाल बचे सवार

Tue, 27 Jun 2017 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 27 Jun 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
rever jump
कौशाम्बी
सैनी कोतवाली के शीतलाधाम कड़ा में सोमवार दोपहर यात्रियों से भरी एक डोंगी गंगा में डूब गई। घटना से नाव में सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गंगा में पानी कम होने की वजह से डोंगी सवार बाल-बाल बच गए। उन्हें दूसरी डोंगी में बैठाकर गंगापार कराया गया। श्रद्धालुओं के चले जाने के बाद डोंगी मालिक ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


शीतला धाम कड़ा में अषाढ़ मास के दूसरे पक्ष का मेला चल रहा है। इस दौरान दूर-दराज से भक्त मां के दर्जन-पूजन व मुंडन संस्कार कराने के लिए धाम आ रहे हैं। शुक्रवार की सुबह प्रतापगढ़ जिले के देवनाथ पुत्र गोबर्धन अपनी पत्नी शिवकुमारी, बहन ननकी, बहनोई ओंकार के साथ बेटी सृष्टि का मुंडन कराने शीतला धाम आया था। गंगा स्नान के बाद मां की दरबार में उसने बेटी का मुंडन कराया। इसके बाद कुबरी घाट से गंगा पार करने के लिए एक डोंगी पर सवार हुआ।
विज्ञापन


इसी डोंगी पर अमेठी खास निवासी बंशी लाल का परिवार भी सवार था। डोंगी जैसे ही घाट से दस मीटर गंगा नदी में पहुंची। ओवरलोड के चलते अनियंत्रित हुई डोंगी पलट गई। इससे उसमें सवार लोग डूबने-उतराने लगे। घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो नाविक लोगों को बचाने के लिए नदी में कूदे। किसी तरह लोगों को बचाकर बाहर निकाला गया। बाल-बाल बचे सवारों को डोंगी मालिक ने आनन-फानन में दूसरी नाव बुलाकर गंगा पार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed