{"_id":"5a91bcdf4f1c1b4d588ba3a6","slug":"retired-bank-manager-dies-due-to-train-injuries","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आकर रिटायर्ड बैंक मैनेजर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन की चपेट में आकर रिटायर्ड बैंक मैनेजर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो,कौशाम्बी
Updated Sun, 25 Feb 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरामुफ्ती में मनौरी रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय शुक्रवार की रात एक रिटायर्ड बैंक मैनेजर ट्रेन की चपेट में आ गए इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
चरवा उत्तर थोक मोहल्ला निवासी हरी मोहन केसरवानी (61) पुत्र केदारनाथ केसरवानी चरवा कोऑपरेटिव बैंक में मैनेजर थे। एक महीना पहले वह बैंक से सेवानिवृत्त हुए थे। शुक्रवार को उनके मोहल्ले से एक बारात पूरामुफ्ती स्थित गेस्ट हाउस में गई थी। रात करीब दस बजे वह बारात में शामिल होकर मोहल्ले के अन्य लोगों के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में मनौरी रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय इलाहाबाद की तरफ से आ रही ट्रेन से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर लगते ही हरीमोहन के चीथड़े उड़ गए। हादसा देख स्थानीय लोगों की चीख निकल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को खबर करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दीपक जलने से पहले ही बुझ गया संसार
चरवा उत्तर थोक मोहल्ला के रहने वाले हरी मोहन केसरवानी बेहद मेहनती और लगनशील थे। 60 साल की उम्र तक वह नि:संतान रहे। परिजनों के अनुसार काफी इलाज के बाद उनकी पत्नी विजयलक्ष्मी गर्भवती हुई तो पूरे परिवार में खुशियां छा गई। पिछले दिनों 31 जनवरी को बैंक मैनेजर पद से सेवानिवृत्त होने के बाद से उन्होंने आने वाले बच्चे को लेकर तमाम सपने संजो रखे थे। पर, शुक्रवार की रात हुए हादसे में उनकी मौत के साथ ही सपने भी चूर हो गए। दशकों बाद घर में आने वाली खुशियों से पहले ही मातम पसर गया।