{"_id":"1461eaca7a7564fb373b1c9092ccd56f","slug":"retail-warehouse-destroyed-by-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से परचून की गोदाम स्वाहा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से परचून की गोदाम स्वाहा
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Thu, 05 Feb 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरवा। संदिग्धदशा में मंगलवार की रात पट्टी परवेजाबाद के परचून दुकानदार की गोदाम में आग लग गई। इससे 35 हजार रुपये के साथ ही घी, तेल, चीनी, गुड़, साबुन समेत करीब दो लाख रुपये का सामान जल गया। घटना से बाजार में अफरातफरी मच गई। आग बुझाने के लिए सैनी से आए दमकलकर्मी और स्थानीय लोग करीब तीन घंटे तक जूझते रहे। गोदाम में आग कैसे लगी, इसकी सही जानकारी किसी को नहीं है। हालांकि माना जा रहा है कि बिजली की शार्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ है।
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के पट्टी परवेजाबाद (बड़ेगांव) निवासी विनोद कुमार साहू की मकान के सामने वाले हिस्से में बने कमरे में परचून की दुकान है। इसी के बगल एक कमरे को उसने गोदाम बना रखा है। बताया कि मंगलवार की रात करीब नौ बजे उसने दुकान बंद की थी। रात करीब एक बजे अचानक उसके गोदाम में आग लग गई। गोदाम से निकलते धुएं और जलने की गंध से आग लगने का पता चला।
चीख-पुकार पर बाजार के सैकड़ों लोग जमा हो गए। हालांकि जब तक लोग आग बुझाने का प्रयास करते लपटें पूरे कमरे में फैल चुकी थीं। लपटें देख घबराए लोगों ने सैनी स्थित फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी और ग्रामीण घंटों आग बुझाने के लिए जूझते रहे। करीब तीन घंटे की मेहनत के बाद दमकलकर्मी आग पर काबू पा सके। हालांकि जब तक आग बुझाई जाती गोदाम में रखा घी, तेल, चीनी, सुपाड़ी, गुड़, साबुन, खाद्यान्न आदि करीब दो लाख रुपये का सामान खाक हो चुका था। यही नहीं गोदाम में उसने एक व्यापारी को देने के लिए 35 हजार रुपये भी रखा था। वह भी जल गया।