फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   report on doctors

गलत इंजेक्शन से मरीज की मौत में दो डॉक्टरों पर रिपोर्ट

Fri, 15 Feb 2019 12:44 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Fri, 15 Feb 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
सरायअकिल। विकास अस्पताल करन चौराहा के चिकित्सक डॉ. भीष्म सिंह और डॉ.विकास सिंह के खिलाफ सरायअकिल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अस्पताल में बुधवार को एक मरीज की मौत को गलत इंजेक्शन कारण बताया गया था।
विज्ञापन


सरायअकिल कोतवाली के घोसिया गांव निवासी अनीक उर्फ निक्का पुत्र लईक अहमद को मंगलवार की शाम उल्टी हो रही थी। घरवाले उसे इलाज के लिए विकास अस्पताल लाए। यहां चिकित्सक डॉ. भीष्म सिंह और डॉ. विकास सिंह ने इलाज के बाद दवा देकर उसे छोड़ दिया। बुधवार को फिर हालत बिगड़ी तो घरवाले उसे दोबारा इलाज के लिए विकास अस्पताल ले गए। यहां इलाज के दौरान निक्का की मौत हो गई। इस मामले में निक्का के भाई अमीक अहमद का आरोप था कि अस्पताल के चिकित्सकों ने गलत इंजेक्शन लगाया है।
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। बुधवार की शाम पुलिस ने अस्पताल के दोनों के चिकित्सकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर पीके राय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed