{"_id":"f8594e7fa5507359937f28e92c355b76","slug":"reeling-from-the-death-of-the-old-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, कौशाम्बी
Updated Thu, 11 Dec 2014 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल। मनौरी क्रासिंग के समीप बुधवार की दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध के चीथड़े उड़ गए। हादसे में वृद्ध की मौत से लोग सन्न रह गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं सूचना पर आई पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, पर पहचान नहीं हो सकी। उधर, क्रासिंग पर हुए हादसे के बाद मनौरी मार्ग पर करीब दो घंटे तक जाम लगे रहे से यातायात बाधित रहा।
पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के मनौरी रेलवे क्रासिंग के समीप बुधवार की दोपहर लाइन पार करते समय एक वृद्ध ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसके चीथड़े उड़ गए। खबर लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं क्रासिंग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार भी लग गई। इस जाम के कारण घंटों यातायात प्रभावित रहा।
उधर, ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत की खबर पर इलाकाई पुलिस भी आई। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया। पर, कोई भी व्यक्ति मरने वाले की शिनाख्त नहीं कर सका है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक करीब 60-65 साल का वृद्ध है। वह धोती-कुर्ता पहने हुए हैं।
विज्ञापन
लोगों का मानना है कि वृद्ध कहीं दूर का रहनेवाला है। वरना, स्थानीय लोग उसकी शिनाख्त जरूर कर लेते। उधर, पहचान नहीं होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।