फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   rape news in puramufti

जीजा ने लूट ली साली की आबरू

Thu, 31 Mar 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 31 Mar 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
rape news in puramufti
रेप पीड़िता को पोर्न क्लिप देखाई, मांगे 50 हजार - फोटो : मिड-डे
बड़ी बहन के बच्चे की देखभाल के लिए  मुंबई युवती के साथ उसके बहनोई ने दुष्कर्म कर डाला। बहनोई की इस काली करतूत का खुलासा युवती के गर्भवती होने पर हुआ। भुक्तभोगी की शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ने एसओ पुरामुफ्ती को घटना की जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

पुरामुफ्ती इलाके के एक गांव की रहने वाली युवती की बड़ी बहन की शादी पड़ोसी गांव में हुई है। बहन और बहनोई मुंबई में रहते हैं। करीब सात महीने पहले बहनोई ससुराल आया। वह अपने नवजात बच्चे की देखभाल के लिए पत्नी की छोटी बहन को साथ लेकर मुंबई चला गया। आरोप है कि वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसके बाद वह आए दिन उसकी अस्मत से खेलता रहा। बहनोई की यह काली करतूत का खुलासा दुष्कर्म की शिकार हुई युवती के गर्भवती होने पर हुआ। युवती ने जब इसकी जानकारी बड़ी बहन को दी, तो वह सन्न रह गई। फिर बड़ी बहन बगैर कुछ कहे 15 दिन पहले उसे लेकर घर चली आई। यहां दो दिन रूकने के बाद वह वापस मुंबई लौट गई। इधर, घर लौटने के बाद कई दिनों तक युवती असमंजस में रही। दो दिन पहले उसने बहनोई की कारस्तानी मां को बता दी। यह सुनते ही महिला के होश उड़ गए। वह बेटी को लेकर पुरामुफ्ती थाने गई। आरोप है कि पुलिस ने उसे डांटकर भगा दिया। बृहस्पतिवार को पीड़िता ने अपर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। एएसपी ने एसओ पुरामुफ्ती को जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन



किशोरी से पड़ोसी युवक ने की छेड़खानी
मंझनपुर(ब्यूरो)। पश्चिमशरीरा इलाके की एक किशोरी के साथ बृहस्पतिवार की सुबह पड़ोसी युवक ने सरेराह छेड़खानी की। खेत से लौटते समय रास्ते में किशोरी को पकड़कर युवक उसे झुरमुट में घसीटने लगा। खुद को बचाने के लिए किशोरी चीखने-चिल्लाने लगी, तो वह धमकियां देते हुए भाग निकला। पीड़िता ने घटना की नामजद शिकायत पश्चिमशरीरा थाने में की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed