फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   rape in sainy area

शादी का झांसा देकर सालभर लूटी इज्जत

Sun, 17 Apr 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 17 Apr 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
rape in sainy area
दुष्कर्म - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
शादी का झांसा देकर सैनी इलाके का एक युवक सालभर तक गांव की रहने वाली एक गैर बिरादरी युवती की अस्मत से खेलता रहा। अब वह इस युवती से शादी से इंकार कर रहा है। शनिवार को पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर घटना की जांच की जा रही है। रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती को पड़ोसी गैर बिरादरी के एक युवक ने प्रेमजाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर उसने उसके साथ शारीरिक संबंध भी बना लिया। उसके बाद यह युवक शादी का भरोसा देकर सालभर तक उसकी अस्मत लूटता रहा। इधर, जब युवती ने युवक पर शादी करने का दबाव बनाया तो आरोप है कि युवक ने साफ इंकार कर दिया। प्रेमी की इस दगाबाजी से आहत युवती ने घटना की जानकारी घरवालों को दी। युवक की कारस्तानी सुनते ही घरवालों के होश उड़ गए। घरवाले युवक के घर उलाहना देने गए तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। शनिवार को पीड़िता ने युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। सैनी कोतवाल दिनेश यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस घटना की तहकीकात कर रही है। जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed