फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   rape attemt in kaushambi

पांच साल की बालिका से दुष्कर्म की कोशिश

Thu, 12 Mar 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Thu, 12 Mar 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
rape attemt in kaushambi
कोखराज इलाके में बुधवार की दोपहर घर में अकेली रही पांच साल की मासूम बालिका से पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। बंदर दिखाने के बहाने छत पर ले जाकर युवक ने उसके साथ मुंह काला करने की कोशिश की। मासूम के चीखने पर वह उसे अर्धनग्न अवस्था में छोड़कर भाग निकला। पीड़िता के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके उसे मेडिकल मुआयने के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपी युवक को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। एसओ ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कोखराज इलाके के एक गांव की रहने वाली पांच वर्षीय बालिका बुधवार को अपराह्न करीब तीन बजे घर में अकेली खेल रही थी। मां, बाप और परिवार के अन्य सदस्य खेत में काम करने गए थे। बताया जाता है कि तभी गांव का रहने वाला यशवंत (20) उसके घर आ गया। बालिका को घर में अकेली देख वह उसे बंदर दिखाने के बहाने छत पर बुला ले गया। जहां उसने उसके साथ दरिंदगी का प्रयास किया। मासूम की चीखें सुनकर आसपास के लोग दौड़े, तो युवक उसे उसी हालत में छोड़कर भाग निकला। उधर, मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को बालिका की हालत देखी, तो उनके होश उड़ गए। जानकारी पर परिवार के लोग भी घर आए।
विज्ञापन


युवक की हरकतें सुनकर परिजन सन्न रह गए। तत्काल बालिका को लेकर उसके चाचा कोखराज कोतवाली पहुंचे और घटना की नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। साथ ही दबिश देकर उसे धरदबोचा। एसओ जेपी यादव ने बताया कि मासूम के साथ दुराचार करने की कोशिश हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। रिपोर्ट और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed