{"_id":"5749ed1a4f1c1b2f2d693985","slug":"rap-girl-in-khokhraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में गई किशोरी से दुराचार, केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में गई किशोरी से दुराचार, केस
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 29 May 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
कोखराज इलाके में शुक्रवार की शाम खेत में गई किशोरी से पड़ोसी युवक ने दुराचार किया। हवस मिटाने के बाद दरिंदा कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। घर पहुंची पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई। देर रात भुक्तभोगी पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी शुक्रवार की शाम खेत की ओर गई थी। बताया कि इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठा पड़ोसी युवक जबरन उसे झाड़ी में खींच ले गया। इसके बाद मुंह दबाकर उससे दुराचार किया। हवस मिटाने के बाद दरिंदा कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। युवक के चंगुल से छूटी किशोरी घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। देर रात किशोरी को लेकर थाने पहुंचे भुक्तभोगी पिता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना के बाद से पीड़ित किशोरी डरी-सहमी हुई है।