फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   rammilan

राम मिलन का शव नहीं खोज सकी पुलिस

Thu, 02 Feb 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 02 Feb 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
rammilan
crime
राम मिलन की हत्या के बाद उसके शव की खोजबीन के प्रयास बंद हो गए हैं। मंगलवार को हाथ पैर चलाने के बाद बुधवार को कौशाम्बी थाने की पुलिस यमुना घाट भी नहीं गई। जबकि पुलिस दावा कर रही थी कि जाल डलवाकर खोजबीन की जाएगी। राम मिलन की शनिवार की रात हत्या कर उसके चाचा ने यमुना नदी में शव फेंक दिया था। घटना के बाद से राम मिलन का चाचा फरार है।
विज्ञापन


   कौशाम्बी थाना क्षेत्र के लोहकट निवासी राम मिलन (17) की शनिवार की रात गोली मारकर घर के बाहर हत्या कर दी गई थी। घटना के वक्त राम मिलन अलाव ताप रहा था। हत्या करने के बाद उसका चाचा राम बहादुर शव को यमुना नदी में फेंक आया था। दो दिन इस मामले में राम मिलन के परिजन चुप्पी साधे रहे। उन्होंने पुलिस को भी घटना की सूचना नही दी थी। चौकीदार रामजी की सूचना पर कौशाम्बी थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। मंगलवार को कौशाम्बी थाने की पुलिस ने यमुना नदी में शव की खोजबीन कराई, लेकिन पता नहीं चला था। बुधवार को भी जाल डलवाकर शव खोजवाने की बात कहकर पुलिस आई थी, लेकिन बुधवार को पुलिस गई ही नहीं।
विज्ञापन


पुलिस के न पहुंचने से घाट पर लोग इंतजार करते ही रहे। पुलिस के रवैये से यह लग रहा है कि अब वह इस मामले को ठंडे बस्ते में डालने की कोशिश कर रही है। इस प्रकरण में अभी तक राम मिलन के माता-पिता से बयान तक नहीं लिया गया है। पुलिस के पहुंचने के बाद उसके माता-पिता ने गांव भी छोड़ दिया है। वह मंगलवार से गायब हैं। कहा जा रहा है कि रात में आए थे और सुबह होते ही गांव छोड़कर चले गए। राम मिलन की हत्या में उसके मां-बाप क्यों किनारा कर रहे हैं, यह लोग नहीं समझ पा रहे हैं। कौशाम्बी थाने के इंस्पेक्टर संगम लाल मिश्र का कहना है कि शव की खोजबीन का प्रयास किया जा रहा है। शव मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed