फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A clash between miscreants and villagers in Titrwada, a villager died due to bullet injury.

Shamli News: तीतरवाड़ा में बदमाशों और गांव वालों की भिड़ंत, गोली लगने से ग्रामीण की मौत

Wed, 26 Aug 2026 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 26 Aug 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
A clash between miscreants and villagers in Titrwada, a villager died due to bullet injury.
कैराना कोतवाली में गिरफ्तार तसव्वर की हत्या करने के आरोपी। स्रोत पुलिस
कैराना (शामली)। गांव तीतरवाड़ा में सोमवार की रात करीब 10 बजे बाइक पर आए चार नकाबपोश बदमाशों के साथ ग्रामीणों की भिड़ंत हो गई। इस दौरान बदमाशों की फायरिंग में गोली लगने से ग्रामीण तसव्वर (35) की मौत हो गई। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बदमाशों से एक पिस्टल, तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

गांव तीतरवाड़ा में सोमवार की रात बाइक से चार नकाबपोश बदमाश पहुंचे। उनकी गतिविधि संदिग्ध होने पर ग्रामीणों ने उन्हें टोका। इस पर वह ग्रामीणों से उलझ गए। ग्रामीणों ने घेराबंदी की तो बदमाश तमंचों से फायरिंग करते हुए भागने लगे। इस दौरान एक ग्रामीण ने डंडा फेंककर मारा, जिससे बदमाश बाइक समेत गिर गए। बदमाश बाइक को छोड़कर ईदगाह के रास्ते भाग निकले। ग्रामीणों ने पीछा किया। घिरता देख एक बदमाश ने गोली चलाई तो ईदगाह के पास वॉलीबाल खेल रहे तसव्वर के पेट में गोली लगी और वह चीखते हुए गिर गया। ग्रामीणों ने दो बदमाशों को दबोच लिया और उनकी जमकर पिटाई की।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बदमाशों को हिरासत में ले लिया। उनकी पहचान मुबारिक और सोनिज के रूप में हुई। घायल तसव्वर को सीएचसी कैराना में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल कर सबूत जुटाए। मंगलवार की सुबह करीब चार बजे उपचार के दौरान तसव्वर की मौत हो गई। भाई सनव्वर की तहरीर पर पुलिस ने सोनिज निवासी मंडावर, मुबारिक निवासी बापौली जिला पानीपत हरियाणा, बिलाल उर्फ बिल्लू निवासी गांव मसूरा थाना झिंझाना और गौरव निवासी ऊंचा गांव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि बिलाल कुछ दिन पहले जेल गया था। अभी जमानत पर बाहर है। बिलाल को शक था कि जेल जाने के बाद उसकी पत्नी से तीतरवाड़ा निवासी सद्दाम के संबंध बन गए। यह भी शक था कि सद्दाम ने ही उसे जेल भिजवाया। इसी रंजिश में वह अपने साथियों के साथ सद्दाम की हत्या के इरादे से आया था। अन्य बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं।

तसव्वर पर पुराने मामले दर्ज, अब कर रहा था मजदूरी
तसव्वर पर लूट, मारपीट, अवैध शस्त्र समेत आठ मामले दर्ज हैं। सभी मामलों में वह जमानत पर था। सभी मामले पांच-छह साल पुराने हैं। उसके भाई सनव्वर ने बताया कि भाई तसव्वर पर पुलिस ने फर्जी मामले दर्ज किए थे। अभी भी वह टाइल्स लगाने का काम कर रहा था।

कैराना कोतवाली में गिरफ्तार तसव्वर की हत्या करने के आरोपी। स्रोत पुलिस

कैराना कोतवाली में गिरफ्तार तसव्वर की हत्या करने के आरोपी। स्रोत पुलिस

कैराना कोतवाली में गिरफ्तार तसव्वर की हत्या करने के आरोपी। स्रोत पुलिस

कैराना कोतवाली में गिरफ्तार तसव्वर की हत्या करने के आरोपी। स्रोत पुलिस

कैराना कोतवाली में गिरफ्तार तसव्वर की हत्या करने के आरोपी। स्रोत पुलिस

कैराना कोतवाली में गिरफ्तार तसव्वर की हत्या करने के आरोपी। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed