फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Laborer dies after being run over by the rear wheel while alighting from a moving roadways bus.

Ghazipur News: चलती रोडवेज बस से उतरे मजदूर की पिछले पहिए की चपेट में आने से मौत

Wed, 26 Aug 2026 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies after being run over by the rear wheel while alighting from a moving roadways bus.
रोडवेज बस की चपेट में आने मृतक शोभरन निषाद की फाइल फोटो। स्रोत- प​रिजन - फोटो : 1
भड़सर (गाजीपुर)। जंगीपुर थाना क्षेत्र के कृषि मंडी के पास मंगलवार की शाम सात बजे रोडवेज बस की चपेट में आने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को माॅर्च्यूरी हाउस भेज दिया। जंगीपुर थानाध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी ने बताया कि मृतक की पहचान बहराइच के भूतिया थाना के धरमपुर निवासी शोभरन निषाद (32) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शोभरन अपने साथियों के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र के बबेडी स्थित ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने के बाद गांव लौट रहे थे। मंगलवार शाम सभी मजदूर रोडवेज बस से जा रहे थे। जंगीपुर के पास बेसो नदी पुल पर पहुंचने पर मजदूरों ने लघुशंका के लिए चालक से बस रोकने को कहा। चालक ने बस धीमी कर रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान शोभरन चलती बस से नीचे उतर गया और अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा। तभी बस का पिछला पहिया उसके सिर के ऊपर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद बस रुकने पर उसके पांच-छह साथी नीचे उतरे, लेकिन चालक बस लेकर मौके से भाग गया। मृतक के बड़े भाई बहादुर निषाद की तहरीर पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed