{"_id":"6a8de426ccfc3822f00401a4","slug":"youth-dies-in-collision-between-two-bikes-riders-of-the-other-bike-flee-deoria-news-c-208-1-deo1048-190114-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत, दूसरी पर सवार लोग भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत, दूसरी पर सवार लोग भागे
Wed, 26 Aug 2026 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। सोहनाग धाम को जाने वाली सड़क पर मंगलवार की दोपहर दो बाइक की टक्कर हो गई। बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई। दूसरे बाइक सवार मौके से भाग गए।
हादसे की जानकारी मिलते हैं युवक के शुभचिंतकों की सीएचसी में भीड़ उमड़ पड़ी। परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के बंजरिया गांव निवासी हरिश्चंद्र सिंह (45) मंगलवार को किसी काम से बाइक से सोहनाग धाम गए थे। काम निपटाने के बाद दोपहर करीब 3.30 बजे घर लौट रहे थे।
विराजमार गांव के पास सामने से आ रहीं तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई और मौके पर ही हरिश्चंद्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जब तक मौके पर पुलिस पहुंची तक तक दूसरे बाइक सवार भाग निकले।
पुलिस ने गांव वालों के मदद से हरिश्चंद्र को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। हरिश्चंद्र तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे।