फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   rambabu farmer suside

किसान रामबाबू के घर नेताओं का जमावड़ा, पहुंचे डीएम-एसपी

Fri, 16 Jun 2017 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 16 Jun 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
rambabu farmer suside
कौशाम्बी
कर्ज में डूबे किसान रामबाबू के फांसी लगाने के बाद चक बख्तियारा गांव प्रदेश की निगाह में आ गया है। किसान की मौत के बाद उसके घर में गुुरुवार की सुबह से ही नेताओं का जमावड़ा लग गया था। सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव के साथ पूर्व सासंद शैलेंद्र पहुंचे। सपा पार्टी की ओर से एक लाख की आर्थिक मदद दी गई। बसपा नेता भी पीड़ित परिवार से मिले। दोपहर को डीएम व एसपी भी पीड़ित परिजनों से मिले और आश्वासन दिया कि उनकी हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन


   सैनी के चकबख्तियारा निवासी किसान रामबाबू द्विवेदी ने बैंकों से कर्ज ले रखा था। आलू की खेती चौपट हुई तो किसान कर्जदार हो गया, लागत नहीं निकल पा रही थी। सोसायटी की कर्ज वापसी की नोटिस से परेशान रामबाबू ने सोमवार की देर रात गांव के बाहर आम के बाग में फांसी लगा ली थी। मंगलवार सुबह लाश मिली। बुधवार को किसान के घर नेता सांत्वना देने पहुंचने लगे तो अधिकारियों की नींद खुली।
विज्ञापन


सबसे पहले सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव, पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार, खड्ग सिंह पटेल, अश्वनी सिंह, सुमित पांडेय आदि लोग पहुंचे। किसान रामबाबू के बेटे देवेंद्र कुमार द्विवेदी को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद दी। इस मौके पर विकास यादव ने कहा कि सरकार किसानों की मदद कर पाने में पूरी तरह से नाकाम है। जिला पंचायत सदस्य कल्पना सिंह भी पहुंचीं। बसपा नेता राजू गौतम आदि लोग भी पीड़ित परिवार से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


 विपक्षी दलों के निशाने पर भाजपा पार्टी ही रही। दोपहर को डीएम मनीष कुमार वर्मा, एसपी वीके मिश्र, एसडीएम सिराथू विवेक चतुर्वेदी के साथ गांव पहुंचे। पीड़ित परिवार से मिले। डीएम ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि वह उनकी हर संभव मदद करेंगे। डीएम ने एसडीएम से किसान द्वारा लिए गए लोन का पूरा ब्यौरा मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed