{"_id":"6aa84e2e8f2a08a14b0b8780","slug":"accused-arrested-for-soliciting-funds-using-bank-accounts-of-seven-individuals-panchkula-news-c-87-1-pan1001-141352-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सात लोगों के बैंक खाते लेकर रकम मंगाई, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सात लोगों के बैंक खाते लेकर रकम मंगाई, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
दोस्तों और मजबूर लोगों से हासिल किए खाते-एटीएम
करीब आठ लाख रुपये की संदिग्ध रकम का लेनदेन मिला; दूसरे की तलाश
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। साइबर ठगी की रकम बैंक खातों में मंगवाकर एटीएम से निकालने के आरोप में पंचकूला साइबर पुलिस ने 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। थाना साइबर क्राइम सेक्टर-20 की पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर सात लोगों के बैंक खाते और एटीएम कार्ड हासिल किए थे। इन खातों में साइबर ठगी की रकम मंगवाने के बाद एटीएम के जरिए नकदी निकाली जाती थी। जांच में अब तक करीब आठ लाख रुपये की संदिग्ध रकम का लेनदेन सामने आया है। मामले में दूसरा आरोपी फरार है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान जिला सोनीपत निवासी और वर्तमान में पिंजौर में रह रहे विशाल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी लोगों को विश्वास में लेकर उनकी मजबूरी और दोस्ती का फायदा उठाता था। इसके बाद उनके बैंक खातों और एटीएम कार्ड का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम को इधर-उधर करने के लिए किया जाता था।
सात खातों में पहुंची ठगी की रकम
साइबर थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह ने बताया कि पुलिस संदिग्ध बैंक खातों की जांच कर रही थी। इसी दौरान कुछ खातों का कनेक्शन साइबर ठगी से जुड़ी शिकायतों से सामने आया। जांच में पता चला कि आरोपियों ने अलग-अलग लोगों के बैंक खातों और एटीएम कार्ड का इस्तेमाल ठगी की रकम मंगवाने और निकालने के लिए किया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन सात खातों के जरिये कुल कितनी रकम का लेनदेन हुआ और यह रकम साइबर ठगी के किन-किन मामलों से जुड़ी है। साथ ही खाताधारकों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
11 सितंबर को दर्ज हुआ था मामला
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के अनुसार मामले में 11 सितंबर को थाना साइबर क्राइम सेक्टर-20 में केस दर्ज किया गया था। जांच के आधार पर पुलिस ने विशाल कुमार को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड पूरा होने के बाद सोमवार को उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अब मामले में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
करीब आठ लाख रुपये की संदिग्ध रकम का लेनदेन मिला