{"_id":"6aa84e564f9476e80f0d4489","slug":"such-a-massive-collision-the-car-was-crushed-up-to-the-front-seats-three-dead-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-24654-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: इतनी भीषण टक्कर... फ्रंट सीट तक पिचक गई कार, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: इतनी भीषण टक्कर... फ्रंट सीट तक पिचक गई कार, तीन की मौत
विज्ञापन
एनएच-7 पर आधी रात टाबर मोड़ के पास मुड़ रहे टिप्पर की डीजल टंकी से भिड़ी स्विफ्ट, दो युवक गंभीर
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। पंचकूला-यमुनानगर राष्ट्रीय राजमार्ग-7 पर रविवार आधी रात टाबर मोड़ के पास भीषण सड़क हादसे में तीन युवाओं की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार स्विफ्ट कार सड़क से टाबर की ओर मुड़ रहे टिप्पर की डीजल टंकी से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पिचककर फ्रंट सीट तक पहुंच गया। कार में सवार पांच लोगों में से तीन ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि दो को गंभीर हालत में चंडीगढ़ के जीएमसीएच-32 रेफर किया गया।
हादसा रात करीब 12 बजे हुआ। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कार की हालत देखकर लोगों के होश उड़ गए। अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण उसमें सवार लोग अंदर फंस गए थे। मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ घायलों को कार से बाहर निकालने में मदद की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
मृतकों की पहचान शहजादपुर निवासी दिव्या, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 अभयपुर निवासी संदीप और सेक्टर-26 मदनपुर निवासी मोहर के रूप में हुई है। घायलों की पहचान डेराबस्सी निवासी पुष्कर और अभयपुर निवासी रिषी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मुड़ते टिप्पर से जा भिड़ी कार
प्रारंभिक जांच के अनुसार पांचों युवक एक ही स्विफ्ट कार में पंचकूला से शहजादपुर काम से जा रहे थे। कार डेराबस्सी निवासी पुष्कर की बताई जा रही है। टाबर मोड़ के पास टिप्पर सड़क से टाबर की ओर मुड़ रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सीधे टिप्पर की डीजल टंकी से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का इंजन वाला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी।
बीसीए के बाद इंटर्नशिप कर रही थी दिव्या
हादसे में जान गंवाने वाली दिव्या ने बीसीए की पढ़ाई पूरी की थी और एक निजी कंपनी में इंटर्नशिप कर रही थी। परिवार को उसके भविष्य और करियर से काफी उम्मीदें थीं। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। मोहर इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित एक कंपनी में नौकरी करता था, जबकि संदीप मोहाली के एक होटल में काम करता था। घायल पुष्कर कपड़ों की दुकान पर काम करता है। हादसे में तीन युवाओं की मौत और दो के गंभीर रूप से घायल होने से पांचों परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।