{"_id":"6aa84d2619c853b49409ec16","slug":"police-arrested-thief-kathua-news-c-201-1-knt1009-136364-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: रईसी का शौक पड़ा महंगा, चोरी के गहने बेचकर खरीदी लग्जरी चीजें, पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: रईसी का शौक पड़ा महंगा, चोरी के गहने बेचकर खरीदी लग्जरी चीजें, पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ/बिलावर। चोरी के सामान को बेचकर रईसी और ठाठ-बाट की जिंदगी जीने का शौक एक चोर को आखिरकार सलाखों के पीछे ले गया। बिलावर के धर्मकोट में घर से सोने के गहने चोरी करने के मामले को पुलिस ने महज कुछ दिनों में सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर करीब दो लाख रुपये कीमत के चोरी किए गए सोने के गहने भी बरामद किए हैं।
पुलिस के मिली जानकारी के अनुसार, गत 8 सितंबर को धर्मकोट निवासी राजेश कुमार ने थाना बिलावर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके घर से सोने के गहने चोरी हो गए हैं। जांच के दौरान बिलावर पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी सहायता के साथ-साथ मानव खुफिया तंत्र को सक्रिय किया। जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को आरोपी तक पहुंचने के लिए महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे।
थाना प्रभारी जाहिर अहमद के अनुसार आरोपी की पहचान यशपाल पुत्र संसार चंद निवासी सुजानपुर, पठानकोट के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक आरोपी अक्सर अपने रिश्तेदारों के घर सुजानपुर से धर्मकोट क्षेत्र में आता-जाता था। इसी दौरान उसने क्षेत्र की रेकी की और मौका देखकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान होने के बाद उसकी हालिया गतिविधियों और लेन-देन से जुड़े सुरागों को भी खंगाला। जांच में सामने आया कि चोरी किए गए सामान को बेचने के बाद आरोपी ने अपने घर के लिए कुछ लग्जरी आइटम खरीदे थे। पुलिस ने इन्हीं लेन-देन और अन्य तकनीकी सुरागों को जांच की कड़ियों से जोड़ते हुए आरोपी तक अपनी पहुंच बनाई।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
इनसेट-- -
आरोपी की निशानदेही पर बरामद हुए सोने के गहने
-- आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी के खुलासे पर पुलिस टीम ने चोरी किए गए एक सोने का लॉकेट, एक सोने की चेन और एक सोने की अंगूठी बरामद की। बरामद गहनों की कुल कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और चोरी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। हालांकि थाना प्रभारी ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ने पहली बार चोरी को अंजाम दिया है, लेकिन पुलिस अभी भी सभी पहलु की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
कठुआ/बिलावर। चोरी के सामान को बेचकर रईसी और ठाठ-बाट की जिंदगी जीने का शौक एक चोर को आखिरकार सलाखों के पीछे ले गया। बिलावर के धर्मकोट में घर से सोने के गहने चोरी करने के मामले को पुलिस ने महज कुछ दिनों में सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर करीब दो लाख रुपये कीमत के चोरी किए गए सोने के गहने भी बरामद किए हैं।
पुलिस के मिली जानकारी के अनुसार, गत 8 सितंबर को धर्मकोट निवासी राजेश कुमार ने थाना बिलावर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके घर से सोने के गहने चोरी हो गए हैं। जांच के दौरान बिलावर पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी सहायता के साथ-साथ मानव खुफिया तंत्र को सक्रिय किया। जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को आरोपी तक पहुंचने के लिए महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे।
विज्ञापन
थाना प्रभारी जाहिर अहमद के अनुसार आरोपी की पहचान यशपाल पुत्र संसार चंद निवासी सुजानपुर, पठानकोट के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक आरोपी अक्सर अपने रिश्तेदारों के घर सुजानपुर से धर्मकोट क्षेत्र में आता-जाता था। इसी दौरान उसने क्षेत्र की रेकी की और मौका देखकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान होने के बाद उसकी हालिया गतिविधियों और लेन-देन से जुड़े सुरागों को भी खंगाला। जांच में सामने आया कि चोरी किए गए सामान को बेचने के बाद आरोपी ने अपने घर के लिए कुछ लग्जरी आइटम खरीदे थे। पुलिस ने इन्हीं लेन-देन और अन्य तकनीकी सुरागों को जांच की कड़ियों से जोड़ते हुए आरोपी तक अपनी पहुंच बनाई।
विज्ञापन
इनसेट