फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   rachana case suside

इंस्पेक्टर व दरोगा का नहीं हुआ बयान

Fri, 31 Mar 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 31 Mar 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
rachana case suside
क्राइम
रचना सिंह आत्महत्या मामले में पुलिस लापरवाही की जांच कर रहे सीओ चायल महेंद्र सिंह ने अभी तक इंस्पेक्टर व दरोगा बयान नहीं लिया है। न ही पीड़ित पक्षों का बयान लिया है। इससे यह जांच अधर में लटकती नजर आ रही है। उधर पिपरी थाने की पुलिस रचना सिंह के दो अन्य आरोपियों का सुराग नहीं लगा सकी है। घटना के बाद से यह आरोपी फरार चल रहे हैं। मुख्य आरोपियों को जेल भेजकर पुलिस ने पल्ला झाड़ लिया है।
विज्ञापन


    पिछले गुुरुवार को पिपरी के गांजा गांव की रचना सिंह के साथ रामभजन सिंह डिग्री कालेज सेवढ़ा के बाहर शेरपुर गांव के अशीष सिंह यादव, जितेंद्र सिंह यादव दो अन्य लोगों ने छेड़खानी की थी। इस मामले की तहरीर पुलिस को दी गई थी। रचना सिंह के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला नहीं दर्ज किया, बल्कि दूसरे दिन शुक्रवार को आरोपी जितेंद्र सिंह यादव की तहरीर पर मकदूमपुर चौकी इंचार्ज राकेश शर्मा ने रचना सिंह के चाचा शिवपूजन सिंह व चचेरे भाई आलोक सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। शनिवार को इसकी जानकारी होने के बाद रचना सिंह ने फांसी लगा ली थी।
विज्ञापन


रचना सिंह की मौत के बाद एसपी वीके मिश्र ने इंस्पेक्टर भाष्कर मिश्र और दरोगा राकेश शर्मा को निलंबित कर दिया था। इसके बाद रचना सिंह के परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी आशीष सिंह यादव व जितेंद्र सिंह यादव को जेल भेज दिया, लेकिन दो अन्य आरोपियों का अभी तक सुराग नहीं लगा सकी। हालांकि इनकी तलाश में कई जगह दबिश दी गई, इसके बाद भी कामयाबी नहीं मिली। इस घटना में पुलिस लापरवाही की जांच सीओ चायल महेंद्र सिंह देव को जांच मिली है। जांच में अभी तक निलंबित इंस्पेक्टर भाष्कर मिश्र व दरोगा राकेश शर्मा का अभी तक बयान नहीं लिया है। पीड़ित पक्ष का भी बयान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed