फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   rachana case kaushambi

छेड़खानी के बाद आत्महत्या मामले के दो आरोपी फरार

Mon, 27 Mar 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 27 Mar 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
rachana case kaushambi
क्राइम
 रचना सिंह आत्महत्या प्रकरण में पुलिस ने आरोपियों पर शिकंजा कस दिया है। रचना सिंह के आत्महत्या करने के बाद हरकत में आए पुलिस अधिकारियों ने मामले की रिपोर्ट चाचा की तहरीर पर दर्ज करवाई थी। नामजद आरोपी आशीष सिंह व जितेंद्र सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। हालांकि पुलिस का यही कहना है कि जितेंद्र ही उनके हाथ लगा है। इस मामले में दो अन्य आरोपी भी प्रकाश में आए हैं। नामजद आरोपियों से पूछताछ करने के साथ ही फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


   पिपरी थाना क्षेत्र के गांजा गांव की बीए द्वितीय की छात्रा रचना सिंह के साथ गुरुवार को कालेज के समीप शेरपुर गांव के आशीष सिंह यादव व जितेंद्र सिंह यादव ने छेड़खानी की थी। ये घटना रामभजन सिंह डिग्री कालेज के समीप हुई थी। छात्रा ने इसकी जानकारी शिक्षकों को दी थी। शिक्षकों ने आरोपियों को डांटा-फटकारा भी था। इसके बाद भी पिपरी थाने की पुलिस ने छात्रा के परिजनों की सूचना के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की थी। शुक्रवार को  रहस्यमय परिस्थितियों में आरोपी जितेंद्र सिंह की तहरीर पर रचना सिंह के चाचा शिवपूजन सिंह व चचेरे भाई आलोक सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। इसकी जानकारी होते ही रचना सिंह ने शनिवार को फांसी लगा ली थी। रचना सिंह की मौत होने की जानकारी अधिकारियों को हुई तो उनके होश उड़ गए। एसपी ने बिना समय गंवाए इस मामले में इंस्पेक्टर भाष्कर मिश्र, दरोगा राकेश शर्मा को निलंबित करते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आशीष सिंह व जितेंद्र सिंह को हिरासत में ले लिया था। इस प्रकरण में दो अज्ञात युवक भी शामिल थे। पुलिस ने जांच के दौरान इनको भी प्रकाश में ले आई है। हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, वहीं फरार आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर, दरोगा के बाद चालक पर गिरी गाज
=रचना सिंह प्रकरण में इंस्पेक्टर, दरोगा के निलंबन के बाद मकदूमपुर चौकी के चालक संजीव यादव पर भी गाज गिरी है। एसपी ने चालक को लाइन हाजिर कर दिया है। इस प्रकरण में संजीव यादव की लापरवाही व आरोपियों से मिलीभगत की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

   छात्रा रचना सिंह प्रकरण में इंस्पेक्टर भाष्कर मिश्र व दरोगा राकेश शर्मा के साथ मकदूमपुर चौकी के चालक आरक्षी संजीव यादव की भी बड़ी भूमिका थी। पिपरी थाने में रचना सिंह के परिजनों की तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। वहीं मकदूमपुर चौकी प्रभारी राकेश शर्मा ने घटना की सच्चाई जाने बिना ही आरोपी जितेंद्र सिंह की तहरीर पर रचना के चाचा व चचेरे भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। जितेंद्र सिंह की पैरवी भी सिपाही संजीव यादव ने की थी।


चर्चा है कि जितेंद्र सिंह यादव व संजीव यादव के संबंध अच्छे थे, इसीलिए मामला दर्ज कराने के लिए संजीव ने चौकी प्रभारी से सिफारिश की थी। इस मामले में चौकी प्रभारी ने बिना इंस्पेक्टर व थाना पुलिस के संज्ञान में मामला लाए, रिपोर्ट लिखी थी। यदि इंस्पेक्टर अथवा पिपरी थाने की पुलिस के बीच इस घटना को लेकर बातचीत हुई होती तो यह संभवत: यह स्थिति न पैदा होती। संजीव यादव की भूमिका पर सवाल उठे तो एसपी वीके मिश्र ने लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed