{"_id":"6a8b10fd78fb6547390ba006","slug":"youth-assaulted-after-intruders-entered-his-home-beating-alleged-after-he-demanded-15-lakh-in-wages-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113366-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: घर में घुसकर युवक से मारपीट, डेढ़ लाख रुपये मजदूरी मांगने पर पिटाई का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: घर में घुसकर युवक से मारपीट, डेढ़ लाख रुपये मजदूरी मांगने पर पिटाई का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। महादेव गांव में डेढ़ लाख की मजदूरी मांगने पर घर में घुसकर युवक के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित के पिता ने थाने में तहरीर देकर दो नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
महादेव निवासी मोहम्मद गयूर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका बेटा फिरोज देहरादून में वाहन चलाता है और इन दिनों घर आया हुआ था। रविवार सुबह करीब नौ बजे वह घर पर बैठा था। आरोप है कि गांव के ही दो युवक व दो अज्ञात लोग लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर घर में घुस आए। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए फिरोज की पिटाई करने पर वह घायल हो गया। लोगों को आता देखकर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए।
पीड़ित के पिता का आरोप है कि आरोपियों ने जाते समय कहा कि जब फिरोज उनके यहां मजदूरी करता था तो उसने अपनी मजदूरी के डेढ लाख रुपये मांगे थे। आरोप है कि आरोपियों ने दोबारा पुलिस में शिकायत करने पर फिरोज और उसके पिता को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ आशुतोष कुमार कहना है कि घायल का मेडिकल कराते हुए पुलिस मामले की जांच कर रही है।