{"_id":"599f2fa14f1c1b96528b498e","slug":"pooramufti","type":"story","status":"publish","title_hn":" युवती से तमंचे के बल पर दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती से तमंचे के बल पर दुराचार
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 25 Aug 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरामुफ्ती इलाके में सोमवार शाम दरिंदे ने तमंचे के बल पर युवती की अस्मत लूट ली। घटना अंजाम देकर आरोपी भाग निकला। पीड़िता ने मामले की नामजद तहरीर पूरामुफ्ती पुलिस को दी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। बृहस्पतिवार को उसने एएसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।
पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती सोमवार शाम खेत की ओर गई थी। लौटते समय गांव के ही एक युवक ने सुनसान जगह युवती को पकड़ लिया और अश्लील हरकत शुरू कर दी। युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने तमंचा सटा दिया। इससे युवती डर गई। तमंचे के बल पर आरोपी ने युवती के साथ दुराचार किया। इसके बाद वह शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। बदहवास हालत में घर पहुंची युवती ने आपबीती परिजनों को बताई। आरोप है कि देर शाम वह शिकायत लेकर थाने पहुंची तो पुलिस ने डांटकर भगा दिया। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलते देख्र बृहस्पतिवार को पीड़िता मंझनपुर पहुुंची और अपर पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। एएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसओ पूरामुफ्ती को प्रकरण की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
पड़ोसी युवक के साथ फरार हुई किशोरी
सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी बुधवार सुबह खेत की ओर जाने के लिए घर से निकली थी। दोपहर तक किशोरी के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। पता चला कि पड़ोस का युवक उसे प्रेमजाल में फंसा कर भगा ले गया है। बुधवार को थाने पहुंचे भुक्तभोगी पिता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।