फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   police sleep in kaushambi

पुलिस सोती रही, लोग लुटते रहे

Sun, 24 Sep 2017 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 24 Sep 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
police sleep in kaushambi
crime
 शुक्रवार रात बेखौफ चोरों ने पुलिस गश्त की पोल दी। हल्का पुलिस के साथ सड़क पर दौड़ने वाली डॉयल 100 पुलिस खर्राटे भरती रही और  चोर दुकान व मकान इत्मिनान से खंगालते रहे। एक ही रात चोरों ने कोखराज, चरवा और पिपरी इलाके में आधा दर्जन चोरी की वारदातें अंजाम दी। इस दौरान चोरों ने करीब 10 लाख की संपति पार कर दी। पुलिस की इस निष्क्रियता से ग्रामीणों के साथ दुकानदारों में भय व्याप्त है।
विज्ञापन

 
वेल्डिंग कारखाना खंगाल ने गए चोर
कोखराज के चमंधा गांव का विष्णु कुशवाहा नौढ़िया रोड भरवारी में वेल्डिंग कारखाना चलाता है। शुक्रवार रात सेंध लगाकर कारखाने में घुसे चोर दो हजार नगदी के साथ करीब तीस हजार रुपए के इलेक्ट्रिक पार्टस आदि पार कर दिया। घटना की जानकारी दुकान संचालक को सुबह दुकान पहुंचने पर हुई। विष्णु की दुकान के अलावा चोरों ने अंकुर केशरवानी के बूंदी कारखाने में सेंध लगाकर चोरी का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। पीड़ित दुकानदारों ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

 
ज्वेलरी की दुकान से एक लाख की चोरी
चरवा निवासी ज्ञान बाबू ने स्थानीय कस्बे में ज्वेलरी की दुकान खोल रखी है। शुक्रवार की शाम वह रोज की तरह दुकान बंद करके घर चला गया। रात सेंध लगाकर दुकान के भीतर पहुंचे चोरों ने 6 हजार नगदी समेत सोने-चांदी से निर्मित और अर्द्धनिर्मिथ करीब एक लाख रुपए के  गहने पार कर दिए। इसके बाद चोरों ने रतन वर्मा के भी ज्वेलरी शॉप में चोरी का प्रयास किया। मगर लोगों की नींद खुल जाने से चोरों को निराश लौटना पड़ा। पुलिस ने दुकानदारों से तहरीर लेकर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

किसान के घर 90 हजार की चोरी
चायल (ब्यूरो)। पिपरी थाना क्षेत्र के फतेहपुर शहाबपुर निवासी लालबहादुर किसान है। शुक्रवार को उन्होंने मकान निर्माण के लिए बैंक से 90 हजार रुपये निकाले थे। रात सेंध लगाकर घर के भीतर घुसे बेखौफ चोर पैसे और गहने से भरा बक्सा गांव के बाहर उठा ले गए। इसके बाद बाग में ले जाकर बक्से का ताला तोड़ नगदी के साथ करीब एक लाख के गहने पार कर जी। घटना की जानकारी किसान को सुबह हुई तो होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरों की खोजबीन शुरू कर दी है।

 
खाद्यान्न के साथ तीन भैंसें चोरों ने की पार
चरवा थाना क्षेत्र के बलीपुर टाटा गांव निवासी संगमलाल का गांव के समीप पशुशाला है। शुक्रवार रात मवेशी चोर पशुशाला में बंधी तीन भैंस खोल ले गए। इसी तरह शादीपुर चरवा गांव निवासी रामबदन के घर सेंधमारी कर चोरों ने खाद्यान्न पार कर दिया। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार के लोगों को सुबह हुई। दोपहर पीड़ितों ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed