फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   police fir case

किराना व्यापारी को चकमा देकर भागा चोर

Mon, 08 Aug 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 08 Aug 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
सैनी क्षेत्र के सिराथू कस्बे में शनिवार की रात किराना व्यापारी ने दुकान में घुसे चोरोें को दौड़ा लिया। दुस्साहसिक चोर दुकानदार को चकमा देकर भाग निकलने में कामयाब रहे। हालांकि फरार हुए दोनों चोरों की पहचान कर ली गई है।
विज्ञापन


कस्बे के प्रेम चंद्र ने सैनी रोड पर स्टेट बैंक के सामने किराने की दुकान खोल रखी है। ताजे घटनाक्रम में बताते हैं कि शनिवार की रात दो चोरों ने शटर के ऊपर बने गुला को तोड़ डाला। एक चोर अंदर घुस गया। इस घटना को सामने वाले पड़ोसी ने देखकर दुकानदार को फोन से सूचना दे दी। मौके पर आए दुकानदार के दो पुत्राें ने देखा तो एक चोर दुकान के बाहर खड़ा होकर निगरानी कर रहा था। वह अंदर गए साथी से जल्दी-जल्दी माल बटोरने को बोल रहा था। दोनों भाइयों ने ललकारते हुए बाहर खड़े चोर को दौड़ा लिया। वह शोर सुनते ही भाग खड़ा हुआ। इस दौरान अंदर घुसा चोर शोर सुनकर गुला से बाहर आया तो एक दुकानदार ने उसे धर दबोचा।
विज्ञापन


पर, रात  के अंधेरे में वह चकमा देकर भाग निकलने में कामयाब रहा। किराना व्यापारी ने रात में ही सिराथू पुलिस को घटना की सूचना दी। वहीं चौकी प्रभारी राकेश गौतम ने रात में ही दबिश दी। पर, फरार चोर पकड़े नहीं जा सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed