{"_id":"578fcda04f1c1b3526c4b7ff","slug":"police-constable","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में हंगामा करने वाला सिपाही लाइन हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब के नशे में हंगामा करने वाला सिपाही लाइन हाजिर
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Thu, 21 Jul 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार की रात मूरतगंज बाजार में चंदवारी चौराहा स्थित एक दुकान में शराब के नशे में हंगामा करने वाले सिपाही को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। सिपाही की हरकत को लेकर लोगों में भारी आक्रोश रहा।
कोखराज थाना क्षेत्र स्थित मूरतगंज चौकी में सिपाही सुरेंद्र प्रसाद की तैनाती थी। रविवार की रात चंदवारी चौराहा पर सिपाही नशे में धुत होकर पहुंचा। सिपाही वहां एक मिठाई की दुकान के सामने तख्त पर लेट गया। यह देख महिला दुकानदार ने सिपाही को वहां से जाने को कहा। काफी देर तक जब सिपाही हंगामा करता रहा तो महिला दुकानदार ने चौकी प्रभारी से शिकायत की। इस पर चौकी प्रभारी उसे ले गए।
सोमवार सुबह जानकारी होने पर चौकी के पास व्यापारी इकट्ठा हो गए। आरोप है कि सिपाही ने वहां व्यापारियों और रोकने पर चौकी इंचार्ज से भी अभद्रता की। इस पर व्यापारियों का पारा चढ़ गया। व्यापारियों ने मामले की शिकायत फौरन एसपी वीके मिश्रा से की। एसपी ने सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है।