फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   police case kaushambi

युवक ने महिला से किया दुराचार

Thu, 08 Dec 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 08 Dec 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
police case kaushambi
crime
सरायअकिल इलाके की विवाहिता के साथ पड़ोसी युवक ने दुराचार किया। दरिंदगी के बाद युवक कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। परिजनों को बताते हुए पीड़िता ने मामले की शिकायत इलाकाई पुलिस से की पर पुलिस ने दुराचारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं किया। बुधवार को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


     सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने बताया कि एक दिसंबर की शाम वह खेत की ओर गई थी। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठा पड़ोस का युवक उसे अकेली देख दबोच कर अरहर के खेत में उठा ले गया। दरिंदगी के बाद युवक कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। युवक के चंगुल से छूटी विवाहिता अस्त-व्यस्त कपड़ों में घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। दूसरे दिन पीड़िता परिजनों के साथ शिकायत लेकर सरायअकिल थाने पहुंची। आरोप है कि पुलिस तहरीर लेने के बाद भी दुराचारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं किया। इलाकाई पुलिस की अनदेखी के खफा पीड़िता बुधवार का मंझनपुर पहुंची। पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने एसओ सरायअकिल को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed