{"_id":"26f561e1d7fa2e5288a4e4f2d3bf7759","slug":"police-boarded-handle-vicious-punk-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शातिर बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शातिर बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Sun, 21 Dec 2014 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर (ब्यूरो)। नगर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की रात सिराथू रेलवे स्टेशन से ईनामिया बदमाश को धर दबोचा। यह सालभर से पुलिस को चकमा देकर फरारी काट रहा था। बकौल पुलिस अधीक्षक पकड़ा गया बदमाश बाइक चोरों के गिरोह का सदस्य है। इसके खिलाफ कौशाम्बी के विभिन्न थानों में चोरी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दबोचे गए बदमाश को जेल भेज दिया है।
नगर कोतवाली पुलिस ने जिले में सक्रिय बाइक चोरों के गैंग के एक सदस्य को शुक्रवार की रात सिराथू स्टेशन के समीप से धर दबोचा है। पुलिस अधीक्षक रतनकांत पांडेय ने बताया कि पकड़ा गया युवक नवी रसूल उर्फ छोटू पुत्र रऊफ निवासी हरिदासपुर खखरेरू फतेहपुर है। यह युवक अंतर्जनपदीय बाइक चोरों के गिरोह का सदस्य है। गिरोह के सदस्य कई वर्षों से कौशाम्बी और आसपास के जिलों से बाइक की चोरी करते रहे हैं। एसपी ने बताया कि इस युवक के खिलाफ कौशाम्बी के ही विभिन्न थानों में चोरी के कई मामले दर्ज हैं। साथ ही यह सालभर से जिले की पुलिस को चकमा देकर फरारी काट रहा था।
इसकी गिरफ्तारी के लिए दो हजार रुपये का ईनाम भी रखा गया था। पुलिस के मुताबिक छोटू बदमाश चोरी की बाइक के सामान को खोलकर बेचने का काम करता था। इसके लिए वह खुद को बाइक मिस्त्री बना रखा था। इसी आड़ में वह इस धंधे को अंजाम दे रहा था। पुलिस इस गैंग के कई अन्य शातिर बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी है। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि एक महीने के भीतर इस गैंग के आधा दर्जन सदस्यों को पुलिस जेल भेज चुकी है। पुलिस अधीक्षक ने इस धरपकड़ पर एसओ को प्रशस्ति पत्र के साथ एक हजार रुपये का नगद पुरस्कार देने की भी घोषणा की है।