फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   police and sdm

छापेमारी में डेढ़ किलो गांजा बरामद

Mon, 27 Jun 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 27 Jun 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
रविवार को एसडीएम और सीओ चायल के नेतृत्व में पुलिस और आबकारी टीम ने गांजा कारोबारी के घर छापेमारी की। टीम के पहुंचने की जानकारी होते ही कारोबारी घर छोड़कर फरार हो गए। खोजबीन के दौरान पुलिस ने सीढ़ी के नीचे से डेढ़ किलो गांजा बरामद किया। मामले में गृहस्वामी और किराए पर रहने वाले युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन


एसडीएम अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, सीओ रामभवन यादव ने आबकारी टीम और पुलिस के साथ कस्बे के हीरालाल के मकान में रविवार की दोपहर छापेमारी की।  इस दौरान कारोबारी घर पर नहीं मिला। घर की तलाशी लेने पर टीम ने सीढ़ी के नीचे से डेढ़ किलो गांजा बरामद किया। मामले में सराय अकिल पुलिस ने हीरालाल और किराए पर रह रहे नसीम के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर लिया। एसडीएम की छापेमारी से कस्बे के अन्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। इससे पहले एसडीएम की टीम ने छापेमारी कर भांग की दुकान से कई पुड़िया गांजा बरामद करते हुए सेल्समैन को जेल भेजवाने का काम किया था।
विज्ञापन


स्थानीय कस्बा गांजे के कारोबार का अर्से से गढ़ बना हुआ है। रामलीला मैदान से घोषिया की तरफ जाने वाले रास्ते और हनुमान मंदिर के पास आधा दर्जन घरों से गांजे की बिक्री की जाती है। सूत्रों का कहना है कि इस कारोबार में पुरुष तो संलिप्त हैं ही महिलाएं भी बेखौफ होकर कारोबार को अंजाम दे रही हैं। यहां पर यह कहना गलत नहीं होगा कि सराय अकिल कस्बे में गांजे का कारोबार कुटीर उद्योग का रूप ले चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


। कस्बे के गांजा कारोबारी के खिलाफ छापेमारी करने के लिए एसडीएम और सीओ चायल ने सरायअकिल पुलिस को साथ लिया। जैसे ही टीम कारोबारी के घर छापा मारने के लिए निकली, किसी ने इसकी सूचना दे दी। छापेमारी की भनक लगते ही कारोबारी और उसका सहयोगी घर से फरार हो गए। सूत्रों का कहना है कि आरोपी पकड़ में आते तो टीम को बड़े पैमाने पर गांजा बरामदगी में सफलता मिलती। बहरहाल एक कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई होने से अगल-बगल के अन्य कारोबारियों में हड़कंप है।

 कस्बे का एक कारोबारी थाने से महज दस कदम दूरी से गांजे का कारोबार संचालित कर रहा है। सूत्रों का कहना है कि यह कस्बे का सबसे बड़ा गांजा तस्कर है। पिछले साल तस्करी कर लाए जा रहे 50 किलो गांजे के साथ कारोबारी के परिवार को मंझनपुर पुलिस ने पकड़ा था। मामले में वह भेज भी भेजा गया लेकिन तस्करी के कारोबार में कमाई इतनी अधिक है कि धंधा बंद नहीं किया गया। एसडीएम की छापेमारी यहां हुई होती तो लाखों के गांजे की बरामदगी तय थी। बड़े कारोबारी पर टीम ने हाथ क्यों नहीं डाला इसे लेकर कस्बे में चर्चाओं का बाजार दिनभर गर्म रहा।


कस्बे में गांजे की खेप आने की सूचना मिली थी। इस पर सीओ, आबकारी और पुलिस बल लेकर छापा मारा गया। काफी खोजबीन के बाद आरोपी के घर से डेढ़ किलो गांजा बरामद हो सका। मामले में एफआईआर दर्ज करा दी गई है।
अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम चायल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed