फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   police active to arrest fraud people

कबूतरबाजों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, एफआईआर

Fri, 29 Dec 2017 12:13 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Fri, 29 Dec 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
युवकों से मोटी रकम लेकर वीजा और पासपोर्ट देने वाले कबूतरबाजों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बुधवार को सैनी पुलिस ने दो कबूतरबाजों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के अफजलपुर सातो गांव निवासी रामकरन पुत्र फूलचंद्र बेरोजगार युवक है। साल भर पहले पड़ोसी मोहम्मद जमाल ने उसे विदेश भेजने का सपना दिखाया। कबूतरबाज के झांसे में आने के बाद उसने दो किश्तों में सवा लाख रुपया दे दिया। छह माह से अधिक का समय बीतने के बाद जब उसने रकम वापस मांगी तो जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन


इसी तरह अलीपुर जीता गांव का गुलजार अहमद भी कबूतरबाजी का शिकार हो गया। उसे भी गांव के गुलाम गौस और तौकीर ने सवा लाख का चूना लगा दिया। भुक्तभोगियों ने बताया कि रकम मांगने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को पीड़ित युवकों की तहरीर पर सैनी कोतवाली पुलिस ने आरोपी  मोहम्मद जमाल, गुलाम गौस और तौकीर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल तेज कर दी है। एसओ योेगेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहकीकात और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed