{"_id":"57b603934f1c1b1f176eb646","slug":"pocket-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसा न मिलने पर युवक ने लगाई फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैसा न मिलने पर युवक ने लगाई फांसी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 19 Aug 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरी थाने के मेड़वारा गांव में बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक ने जेब खर्च न मिलने पर फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया।
मेड़वारा निवासी रामबहादुर राजगीर का काम करता है। उसके चार बेटों में बड़कू (18) सबसे बड़ा है। बृहस्पतिवार की सुबह बड़कू ने रामबहादुर से जेब खर्च के लिए रुपये मांगे तो पिता ने इनकार कर दिया। इससे बड़कू नाराज हो गया। कुछ देर बाद जब रामबहादुर काम पर चला गया तो बड़कू घर के एक कमरे में पहुंचा और फांसी के फंदे से झूल गया। नजारे को छोटे भाई ने देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने उसे फांसी के फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पिपरी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने गांव में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद से पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।