{"_id":"576ed07b4f1c1bc525b4a300","slug":"petrol-and-diesel","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल, डीजल के अवैध कारोबार पर नहीं कस रहा शिकंजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट्रोल, डीजल के अवैध कारोबार पर नहीं कस रहा शिकंजा
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 26 Jun 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय कस्बे में धड़ल्ले से चल रहे नेफ्था युक्त पेट्रोल और केरोसिन युक्त डीजल के कारोबार पर आखिर कब शिकंजा कसा जाएगा। क्या स्थानीय पुलिस और आपूर्ति विभाग के जिम्मेदारों को कस्बे में किसी बड़ी घटना का इंतजार है। ऐसे सवाल अब कस्बे के बुद्धिजीवियों के बीच उठने लगे हैं। मामले में पुलिस तो कारोबार की जानकारी से ही इनकार कर रही है जबकि आपूर्ति विभाग के जिम्मेदार यह कहकर कन्नी काट रहे हैं कि उनके कार्यक्षेत्र में डीजल-पेट्रोल का कारोबार आता ही नहीं है।
सराय अकिल कस्बे के एदिलपुरी डिग्री कालेज के बगल और रामलीला मैदान से चंद कदमों पर नेफ्था युक्त पेट्रोल और केरोसिन मिले डीजल का धंधा अर्से से चल रहा है। स्थानीय पुलिस की सह पर संचालित हो रहे इस कारोबार में प्रतिमाह हजारों रुपये की कमाई हो रही है। अवैध कारोबार को लेकर सराय अकिल पुलिस की कुंभकर्णी नींद नहीं टूटी। थानाध्यक्ष सरांय अकिल ने तेल के कारोबार की जानकारी से ही इनकार कर दिया। उधर आपूर्ति विभाग के जिम्मेदार भी मामले में हाथ डालने से कतरा रहे हैं। डीएसओ अनूप तिवारी का कहना है कि उनका कार्यक्षेत्र केरोसिन तक ही सीमित है। डीजल और पेट्रोल से महकमे का कोई लेना देना नहीं है।
मामले में कार्रवाई न होती देख अब कस्बे के लोगों में सवाल उठने लगा है कि आखिर कस्बे में बड़े पैमाने पर स्टोर नेफ्था युक्त पेट्रोल और केरोसिन मिले तेल के अवैध कारोबार पर कब शिकंजा कसा जाएगा। क्या जिम्मेदारों को कस्बे में किसी बड़ी आगजनी की घटना का इंतजार है। बहरहाल कार्रवाई न होने से डंप स्थल के पास पड़ोस में रहने वाले लोगों में पुलिस व प्रशासन के प्रति खासी नाराजगी है।
विज्ञापन
सराय अकिल कस्बे में नेफ्था युक्त पेट्रोल और केरोसिन मिले डीजल के कारोबारियों को डंप स्टाक हटाने का पुलिस द्वारा मौका दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों की माने तो पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है। जब भी तेल के अवैध कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का दबाव उच्चाधिकारियों द्वारा बनाया जाता है तो सांठगांठ में स्थानीय स्तर के जिम्मेदार कारोबारियों को स्टॉक अन्यत्र भेजने का मौका दे देते हैं। इसके बाद जैसे ही स्टॉक हट जाता है तो खानापूर्ति कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी जाती है। माना जा रहा है कि इस बार भी पुलिस अंदर ही अंदर कुछ ऐसा ही गुल खिला रही है।
मेरे सर्किल में कहीं भी कोई काला कारोबार नहीं होने पाएगा। सरायअकिल कस्बे में पेट्रोल डीजल के काले कारोबार की जानकारी नहीं है। ऐसा है तो एसओ सराय अकिल से दबिश दिलाकर कार्रवाई कराई जाएगी।
रामभवन यादव, सीओ चायल