फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   people of a family fell ill after drinking the milk product

मट्ठा पीने के बाद परिवार के पांच सदस्य बीमार, हड़कंप

Mon, 10 Jun 2019 01:01 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Mon, 10 Jun 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
people of a family fell ill after drinking the milk product
कुम्हियांवा गांव में फूड प्वॉइजनिंग का शिकार आशा देवी - फोटो : kaushambi
सदर तहसील के कुम्हियावां गांव में रविवार की सुबह मट्ठे का शर्बत पीने के बाद एक ही परिवार के पांच सदस्य बीमार पड़ गए। उल्टी-दस्त के साथ ही सभी अचेत होने लगे। मोहल्ले वालों को घटना की जानकारी हुई तो वह सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। यहां चिकित्सक ने फूड प्वाइजनिंग की आशंका में सभी को भर्ती कर लिया है।
विज्ञापन


कुम्हियावां गांव के नारद (45) ने भैंस पाल रखा है। रविवार को एक सप्ताह बाद उनकी पत्नी आशा ने दही मथा। मक्खन निकालने के बाद जो मट्ठा निकला उसमें चीनी डालकर शर्बत बनाया। नारद और उसकी पत्नी आशा के अलावा बेटे दयाराम, सियाराम, बेटी सुषमा ने शर्बत पिया। शर्बत पीने के कुछ देर बाद ही सभी की हालत बिगड़ने लगी। उल्टी-दस्त होने के साथ ही परिवार के सदस्य अचेत होने लग। इसे लेकर हड़कंप मच गया। आनन-फानन मोहल्ले के लोगों ने एम्बुलेंस को फोन किया। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस से सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां इमरजेंसी ड्यूटी में रहे चिकित्सक ने फूड प्वाइजनिंग की आशंका जाहिर की है। सभी को अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है। सीएमएस डॉ. दीपक सेठ का कहना है कि फिलहाल मरीजों की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed