{"_id":"6af20b8266cd1758ff030cfa","slug":"woman-dies-after-getting-caught-in-the-coupling-of-a-paddy-threshing-machine-bulandshahr-news-c-133-1-bul1036-170421-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: धान बरसाने वाली मशीन की कपलिंग में फंसकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: धान बरसाने वाली मशीन की कपलिंग में फंसकर महिला की मौत
विज्ञापन
फाइल फोटो मृतका रीना निवासी मुस्तफाबाद डडुआ
शिकारपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद डडुआ में रविवार को एक दुखद हादसा हुआ। धान बरसाने वाली मशीन की कपलिंग में उलझने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। शव की पहचान 38 वर्षीय रीना के रूप में हुई है, जो गांव निवासी वीरेंद्र जाटव की पत्नी थीं। रीना मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थीं। रविवार सुबह वह गांव के गुड्डू फौजी के खेत में धान की कटाई-सफाई का काम कर रही थीं। काम के दौरान रीना मशीन की तेज रफ्तार से घूम रही कपलिंग के बेहद नजदीक पहुंच गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हवा और मशीन के खिंचाव के कारण उनके कपड़े कपलिंग की शाफ्ट में उलझ गए।
इससे रीना को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन खेत पर पहुंचे। मां के शव से लिपटकर बच्चों गौरी और धर्मेंद्र का बुरा हाल था।
सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने गहनता से जांच पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने स्पष्ट किया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह एक अचानक हुआ हादसा प्रतीत होता है।