{"_id":"5921f0854f1c1b8c17535c2f","slug":"papuu-verma","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा कारोबारी पर पिस्टल और चाकुओं से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफा कारोबारी पर पिस्टल और चाकुओं से हमला
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Mon, 22 May 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी स्थित गौरा रोड में रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे दुकान बंद कर घर जा रहे सराफा कारोबारी पर बदमाशों ने हमला बोल दिया। ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद बदमाशों ने उसके सिर पर चाकू से कई प्रहार किए। इससे कारोबारी की हालत गंभीर हो गई। गोलीबारी की आवाज सुन नागरिकों ने बदमाशों को घेर लिया। एक बदमाश पकड़ में आया तो पीटकर अधमरा कर दिया। सराफा कारोबारी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर एसपी मौके पर पहुंचे। फरार बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
गौरा रोड निवासी पप्पू वर्मा पुत्र बनवारी लाल ने भरवारी तिराहा के समीप आभूषण की दुकान खोल रखी है। वह आर्डर लेकर जेवरात बनाते हैं। रोज की तरह पप्पू वर्मा रात करीब नौ बजे दुकान बंद कर अपनी बाइक से घर जा रहे थे। वह जैसे ही घर के समीप पहुंचे बाइक से आए बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पिस्टल से चार फायर किए गए लेकिन निशाना चूक जाने से पप्पू वर्मा बच गए। बचाव के लिए पप्पू बाइक से नीचे गिर कर लेट गया। मगर बदमाशों ने उसको घेर लिया और उसके सिर तथा गर्दन पर चाकुओं से ताबड़तोड़ छह-सात प्रहार किए। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई।
पप्पू चीखने चिल्लाने लगा तो नागरिक दौड़े और बदमाशों को घेर लिया। हालांकि दुस्साहसी बदमाशों ने नागरिकों को भगाने के लिए भी कई फायर किए लेकिन तब भी एक बदमाश लोगों के हत्थे चढ़ गया। भीड़ ने हाथ आए बदमाश को पीटकर अधमरा कर दिया। घायल सराफा कारोबारी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी कोखराज पुलिस ने अधिकारियों को दी। मौके पर एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र भी पहुंचे और उन्होंने फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए नाकेबंदी कराई। मगर देर रात तक बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लग सके थे। पकड़ा गया बदमाश रोहित पासी बताया जा रहा है।