{"_id":"5bcf6d51bdec22694c342d8d","slug":"one-student-died-in-road-accident-in-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रैक्टर ने छात्र को रौंदा, चक्काजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू ट्रैक्टर ने छात्र को रौंदा, चक्काजाम
kaushambi
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायअकिल। क्षेत्र के पुराना खोंपा गांव में मंगलवार शाम साइकिल से दवा लेने जा रहे एक छात्र को बेकाबू ट्रैक्टर ने रौंद दिया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों, ग्रामीणों ने सरायअकिल-महेवाघाट मार्ग जाम कर दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंचे अफसर करीब दो घंटे बाद मार्ग बहाल करा सके। पुराना खोंपा निवासी विकास (13) पुत्र राकेश कक्षा पांच का छात्र था। मंगलवार शाम वह साइकिल से दवा खरीदने बाजार जा रहा था। गांव की मुख्य सड़क पर पहुंचते ही पीछे से आए ट्रैक्टर ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे वो गिर गया। इस दौरान ट्रैक्टर उसको रौंदते हुए गुजर गया। हादसे में मौके पर ही विकास की दर्दनाक मौत हो गई।
दुर्घटना देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दौड़ाकर ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया। जमकर पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद पीड़ित परिजनों व गांव वालों ने मुआवजा की मांग करते हुए शव रखकर सरायअकिल-महिला घाट मार्ग जाम कर दिया। इसकी जानकारी होते ही पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए। मौके पर सरायअकिल के साथ करारी, कौशाम्बी, चरवा व पिपरी कोतवाली की फोर्स भी पहुंच गई। एसपी प्रदीप गुप्ता के निर्देश पर पहुंचे सीओ चायल राजकुमार वर्मा ने मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाकर ग्रामीणों, परिजनों का गुस्सा शांत कराया। इसके बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जाम लिंक रूट पर लगा होने की वजह से यातायात व्यवस्था पर इसका खास असर नहीं पड़ा।