{"_id":"5d014f28bdec22074c2649ad","slug":"on-died-in-ganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डूबे दो युवक, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गंगा में डूबे दो युवक, एक की मौत
Thu, 13 Jun 2019 12:44 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Thu, 13 Jun 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
गंगा में डूबने हुई आजाद की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन
- फोटो : kaushambi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा नदी के संदीपन घाट पर नहाते वक्त बुधवार सुबह दो दोस्त गहरे पानी में समा गए। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत कर एक को जिंदा बाहर निकाल लिया। जबकि दूसरे की करीब दो घंटे बाद लाश मिली। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
करारी कोतवाली क्षेत्र के पचंभा गांव का आजाद अली (22) पुत्र मुन्ना किसानी में पिता का हाथ बटाता था। बुधवार सुबह पड़ोसी वीरेन्द्र व मनजीत के साथ वह नहाने के लिए संदीपन घाट गया था। स्नान करने के दौरान अचानक आजाद व वीरेन्द्र पानी में समाने लगे। चीख-पुकार पर पहुंचे गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह वीरेन्द्र को बाहर निकाल लिया। जबकि लगभग दो घंटे बाद आजाद की लाश निकाली जा सकी। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि गंगा दशहरे के मौके पर वीरेन्द्र और मनजीत नहाने जा रहे थे। यही दोनों अपने दोस्त आजाद को भी साथ लेकर चले गए थे। हादसे के बाद लोगों का कहना है कि आजाद को मौत की खींचकर संदीपन घाट ले गई थी।